फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Excise duty off against bullion market

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा बाजार बंद

Wed, 09 Mar 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Wed, 09 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Excise duty off against bullion market
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
सराफा संघर्ष समिति के तत्वावधान में बुधवार को नगर के सराफा बाजार बंद रहे। सराफा कारोबारियों ने एकत्रित होकर वारहद्वारी पर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। कारोबारियों ने कहा कि वित्तमंत्री हठधर्मिता का अपनाए हुए हैं। सराफा कारोबारी एक्साइज ड्यूटी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं होती तब तक अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद रहेंगे।
विज्ञापन


व्यापारी नेता योगेश गौड़ ने कहा कि सराफा कारोबारी अपना संघर्ष लगातार जारी रखेंगे। जब तक एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार वापस नहीं लेती तब तक कारोबारियों का यह आंदोलन जारी रहेगा। व्यापारी नेता अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी जैसा कानून कारोबारी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे जो परिणाम हो सभी व्यापारी एकजुट होकर इसके खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। व्यापारी नेता अनिरुद्ध पल्तानी ने भी केंद्र सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। उन्होंने इसे तत्काल वापस लेने की सरकार से मांग की। कारोबारी दीपक गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भी एक्साइज ड्यूटी लगाकर बाद में सराफा कारोबारियों के हित में इसे वापस ले लिया था, लेकिन मौजूदा वित्त मंत्री इस व्यापार को तबाह करना चाह रहे हैं। जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी व्यापारी एकजुट होकर इस संघर्ष को सफल बनाएं जिससे केंद्र सरकार को घुटने टेकने पड़ें।
विज्ञापन


इस दौरान अवनीश अग्रवाल, राजवीर सिंह, मनोज कुमार सिंह, सदन कुमार चंदेल, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मिक्की अग्रवाल, दीपक चेयरमैन, राजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed