{"_id":"5fcfa00e8ebc3ecf5e2c9e8f","slug":"deoria1607442446","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने की नारेबाजी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
किसानों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबरन खेत में एप्रोच बनाने का आरोप, नारेबाजी की
विज्ञापन
देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के भागड़ा नाला पर बैदा और पचलड़ी गांव के बीच बने पुल के एप्रोच कार्य को किसानों ने रोक दिया। दो गांव के जुटे किसानों ने लोक निर्माण विभाग पर खेत से जबरन मिट्टी निकाल कर एप्रोच बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने एप्रोच में जमीन और मिट्टी दिए जाने के बदले में मुआवजे की मांग की। किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने पर तहसील का घेराव करने की चेतावनी दी।
कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब चार करोड़ की लागत से पचलड़ी और बैदा गांव के बीच पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। आवागमन शुरू कराने को एप्रोच बनाया जा रहा है। मंगलवार को पीडब्लूडी की ओर से पुल के दोनों तरफ एप्रोच बनाने को मिट्टी डाली जा रही थी। मौके पर पचलड़ी और बैदा गांव के किसान पहुंच कर हंगामा करने लगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा स्थल पर पहुंचे विभाग के जेई ने किसानों को समझा कर शांत कराया। किसान महंथ यादव , श्रीराम यादव, राघव यादव, राम प्रवेश पांडेय, रमाशंकर पांडेय, राजेन्द्र पांडेय, रामदरश पाल ने कहा कि ठेकेदार जबरन किसानों के खेत से रास्ता निकाल रहे है। पुल के एप्रोच में किसानों के बुआई हुए खेत से मिट्टी भी डाली जा रही है। विभाग के अवर अभियंता और ठेकेदार किसानों के खेत से अवैध रास्ता निकाल रहे है। बिना मुआवजे के एप्रोच कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इस बाबत अवर अभियंता मुन्ना पांडेय ने कहा कि एप्रोच निर्माण में आ रही समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर समस्या का समाधान कर निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन