{"_id":"5fc3ce718ebc3e9ba81b1890","slug":"deoria1606667889","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गंदगी, अफसरों के बंगले पर सफाई कर्मचारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शहर में गंदगी, अफसरों के बंगले पर सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारी और नेताओं के बंगले पर तैनात हैं नगर पालिका के कई सफाईकर्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर की सफाई व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। जिन कर्मचारियों की नियुक्ति वार्डों की सफाई के लिए हुई है वह नेता और अधिकारियों के बंगले पर ड्यूटी बजा रहे हैं। कोई अधिकारियों के कमरों में झाडू-पोछा कर रहा तो कोई फुलवारी संवारने की जिम्मेदारी मिली है। कुछ सफाई कर्मी जनप्रतिनिधियों के आवास पर कार्यकर्ताओं को पानी भी पिला रहे हैं।
अधिकारियों के बंगले पर सफाई कर्मियों की नियम विरूद्ध तैनाती का सिलसिला वर्षों से चला आ रहा है। साल भर पहले बड़े अधिकारियों के बंगले पर पंचायतराज विभाग के सफाईकर्मी तैनात रहते थे। कोई साहब बंगले की साफ-सफाई करता था तो कोई उनकी गाड़ी में अर्दली बनकर घूमता था। शासन के सख्त निर्देश के बाद अधिकारियों के बंगले से पंचायतराज विभाग के सफाईकर्मी हटा दिए गए। अब उनकी जगह नगर पालिका के सफाई कर्मी लगा दिए गए हैं। यह दिन भर साहब के घर की बेगारी करते हैं लेकिन नगर पालिका वार्डों की सफाई के नाम पर मानदेय भुगतान करती है। सफाई कर्मियों की छीना झपटी में नेता भी पीछे नहीं हैं। नेताओं की बेगारी के लिए भी पालिका ने उनके घर सफाई कर्मी तैनात किया है। जिनकी हाजिरी वार्ड में सफाई के नाम पर बनती है।
-------
इनेसट
सफाई श्रमिकों की कमी से जूझ रही नगर पालिका
शहर की नगर पालिका पहले से ही सफाई श्रमिकों की कमी से जूझ रही है। 525 की जगह पालिका के पास 394 सफाई श्रमिक हैं। जिनमें करीब डेढ़ दर्जन अधिकारी और नेताओं के बंगले पर तैनात कर दिए गए हैं। इन्हें भी शहर की सफाई व्यवस्था का हिस्सा मानें तो पालिका को 131 सफाई श्रमिकों की दरकार है। बीते दिनों बोर्ड की बैठक में नगर पालिका ने इसके लिए प्रस्ताव रखा था लेकिन सदन से मंजूरी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
------
इनसेट
सफाई श्रमिकों की आवश्यकता
- 448 वार्डों की सफाई के लिए।
- 10 रात्रि कालीन सफाई के लिए।
- 14 श्रमिक नाला गैंग के लिए।
- 28 सुपरवाईजर।
- 25 चालक।
------
इनसेट
यह है वर्तमान व्यवस्था
- 394 सफाई श्रमिक हैं नगर पालिका के पास।
- 28 सुपरवाइजर हैं
- 25 चालक
- 08 कोविड ड्यूटी में तैनात हैं।
- 10 रात्रिकालीन सफाई में
- 14 नाला गैंग में हैं तैनात।
- 309 वार्डों में तैनात हैं।
--------
इनसेट
अधिकारी व नेताओं के यहां सफाईकर्मी तैनात होने की जानकारी मुझे नहीं है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की तैनाती रजिस्टर का निरीक्षण करने के बाद ही इसके बारे में कुछ बता पाऊंगा।- अमृत लाल वृंद, सीआरओ, निकाय प्रभारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन