{"_id":"5f7612fa8ebc3e9be3462b82","slug":"deoria1601573626","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरहवा के युवक की मुंबई में.मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मरहवा के युवक की मुंबई में.मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरहवां के युवक की मुंबई में मौत,शव गांव पहुंचते मचा कोहराम
विज्ञापन
फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मरहवां के रहने वाले एक तीस वर्षीय कंटेनर चालक की दो दिन पूर्व मुंम्बई एक हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना को लेकर गांव का माहौल गमगीन है।
मरहवां गांव निवासी आशिक शेख के तीन बेटों में हसीबुल्लाह(30) दूसरे नंबर के थे। वह मुंबई के पनवेल में एक प्राइवेट कंपनी के कंटेनर चालक पद पर थे।लाकडाउन के दौरान कुछ दिन घर रहने के बाद कंपनी ने उन्हें28जून को बुला लिया था।पूरे परिवार की जिम्मेदारी हसीबुल्लाह के कंधों पर थी। बीते दो सितंबर को जैसे ही हसीबुल्लाह के मौत की खबर घर आई।पिता बदहवास हो गए।पिता के आंखों में आंसू देख पत्नी तबसुम खातून को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी।हालांकि बहु से उन्होंने तत्काल मौत की बात नहीं बताई।फिरभी उसे जानकारी हो गई।घटना के बाद परिजन शव का इंतजार कर रहे थे।शुक्रवार को हसीबुल्लाह का शव गांव पहुंचा।शव पहुंचते ही पत्नी और माता पिता शव से लिपटकर रोने लगे।
मृतक के दो बच्चे हैं। घटना को लेकर हर कोई गमगीन था।
विज्ञापन