फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two colleges mass replication

दो कॉलेजों में सामूहिक नकल

Mon, 14 Mar 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 14 Mar 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two colleges mass replication
राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय कुर्मी पट्टी पथरदेवा में बिना प्रश्नपत्र के साथ परीक्षा देते परी क्षाथी अपने लिखित बयान के साथ।
विश्वविद्यालय की परीक्षा की शुचिता पर सवाल खड़ा हो गया है। बेखौफ होकर महाविद्यालयों में नकल कराया जा रहा है। बीएससी और कॉमर्स के पेपर में सोमवार को सुबह और शाम की पाली में सचल दल की टीम ने दो महाविद्यालयों में छापेमारी की। नकल सामग्री बरामद होने के साथ -साथ परीक्षार्थी बिना पेपर के परीक्षा देते हुए पकड़े गए। दो महाविद्यालयों में सामूहिक नकल की रिपोर्ट सचल दल ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के समन्वयक को भेज दी।
विज्ञापन


शाम की पाली में राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय कुर्मी पट्टी पथरदेवा सचल दल डॉ. आरपी शाही के नेतृत्व में पहुंचा। उस समय कॉमर्स बीकॉम भाग दो के ग्रुप बी 1 और बीकॉम भाग तीन के ग्रुपडी 1 को पेपर चल रहा था। टीम के पहुंचते ही महाविद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। नकल सामग्री लेकर भाग रहे एक कर्मचारी को टीम के सदस्यों ने पकड़ लिया और क्लास के बाहर खेत से भारी मात्रा में नकल सामग्री बरामद किया।
विज्ञापन


एक क्लास में सात परीक्षार्थी बिना प्रश्नपत्र लिए परीक्षा देते पकड़े गए। परीक्षार्थियों ने टीम के सदस्यों को लिखित में बताया कि नकल सामग्री समेटने के दौरान कर्मचारी प्रश्नपत्र भी लेकर चले गए। इसके पूर्व सुबह की पाली में लार के बबुआ जी पीजी कॉलेज पिंडी यह टीम पहुंची। उस समय बीएससी प्रथम वर्ष के जीव विज्ञान विषय और बीएसएसी तृतीय वर्ष के रसायन विज्ञान का पेपर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचल दल की जांच में परीक्षार्थियों का कॉपी एक -एक जैसा मिला और कॉलेज के बाहर नकल सामग्री भी। इसके अलावा परीक्षा के दौरान इंटर का एक छात्र भी ड्यूटी करते हुए पकड़ा गया। सचल दल की टीम ने दोनों महाविद्यालयों पर सामूहिक नकल कराने की रिपोर्ट गोरखपुर विश्वविद्यालय के समन्वयक प्रोफेसर हिमांशु चतुर्वेदी को भेज दी। डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि सचल दल टीम की रिपोर्ट मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed