फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Take the test on her sister caught

बहन की जगह परीक्षा देती पकड़ी गई युवती

Sat, 12 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 12 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Take the test on her sister caught
बहन की जगह परीक्षा देती पकड़ी गई युवती।
देवरिया में इंटरमीडिएट की परीक्षा में शनिवार को सचल दल की टीम दो नकलचियों को पकड़ने में कामयाब रही। इसमें दोनों परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा देते मिले। एक परीक्षार्थी अपनी बहन की जगह परीक्षा दे रही थी। इसमें केंद्र व्यवस्थापक की संलिप्तता मिली। दो कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया।  
विज्ञापन

शनिवार शाम की पाली में गणित द्वितीय प्रश्न पत्र का पेपर था। इसके लिए सचल दल जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह शाम की पाली में लक्ष्मीपुर पिपराइच स्थित सुदामा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे। जहां एक परीक्षार्थी की जगह दूसरा परीक्षार्थी इम्तहान देते पकड़ा  गया।
विज्ञापन


इसके अलावा सुबह की पाली में बढ़या बुजुर्ग स्थित बाबा सिद्धनाथ इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी की जगह उसकी बहन परीक्षा देती पकड़ी गई। जांच पड़ताल के बाद डीआईओएस को केंद्र व्यवस्थापक की संलिप्तता मिली। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षार्थी के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी। श्रीकृष्ण शिक्षण इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया। राजकुंवरी शील देवी गुलाबी कन्या विद्यालय में कक्ष निरीक्षक आशा त्रिपाठी और ऊषा त्रिपाठी को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed