फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Place the exam the student caught sister

बहन की जगह परीक्षा दे रही छात्रा पकड़ी गई

Fri, 11 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Fri, 11 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Place the exam the student caught sister
बहन की जगह परीक्षा दे रही छात्रा पकड़ी गई। - फोटो : demo pic
देवरिया में  इंटर गणित विषय के प्रश्न पत्र में महज एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई। वह अपनी बहन की जगह परीक्षा दे रही थी। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को कार्रवाई का निर्देश दिया है। गृह विज्ञान में भी एक छात्रा नकल करते मिली। इस दौरान1085 छात्र अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में गुरुवार को द्वितीय पाली में गणित प्रथम प्रश्न पत्र का पेपर था। डीआईओएस देवेेंद्र कुमार सिंह ने सचल दल प्रभारियों को नकलचियों को पकड़ने का निर्देश दिया। हालांकि एक भी नकलची पकड़ने में कामयाब नहीं हो सके। इससे सचल दल प्रभारियों की कार्यशैली पर लोगों ने सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि आसान विषयों में अधिक नकलची पकड़े गए हैं जबकि गणित विषय में नकलचियों का पकड़ में न आना समझ से परे है। डीआईओएस देवेंद्र कुमार सिंह ने भगवान परशुराम धाम इंटर कॉलेज सोहनाग में अपनी बहन की जगह परीक्षा देते एक लड़की को पकड़ लिया। उधर, सचल दल प्रभारी पीके शर्मा की टीम सुबह की पाली में भटनी सल्लहपुर स्थित रामधारी द्विवेदी इंटर कॉलेज में पहुंची। यहां पर गृह विज्ञान की द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में एक छात्रा नकल करते पकड़ा। गृह विज्ञान की परीक्षा में 6170 परीक्षार्थी नामांकित थें। इसमें 5085 ने परीक्षा दी । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed