फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mass replication of two colleges

दो महाविद्यालयों में सामूहिक नकल

Sat, 12 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 12 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mass replication of two colleges
विश्वविद्यालय की परीक्षा में नकल का खेल रूकने का नाम नहीं ले रहा है।
सलेमपुरमें विश्वविद्यालय की परीक्षा में नकल का खेल रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को विश्वविद्यालय गोरखपुर से आई सचल दल की टीम ने शाम की पाली में दो महाविद्यालय पर छापामारी की। इस दौरान सुनियोजित तरीके से कराई जा रही नकल पकड़ा गया। टीम ने इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय के केन्द्रीय सचल दल के समन्वयक प्रोफेसर हिमांशु चतुर्वेदी को भेज दी। टीम के छापामारी से अन्य महाविद्यालयों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ऊॅ साईकृपा महाविद्यालय लाररोड और सिद्दीकी अहमद पीजी कॉलेज दिस्तौली में सामूहिक नकल कराने की शिकायत किसी ने विश्वविद्यालय में की था। शाम की पाली में बीएसी रसायन विज्ञान का द्वितीय पेपर चल रहा था। इस दौरान गोरखपुर विश्वविद्यालय के निर्देश पर बस्ती के सचल दल के समन्वयक डा. आरपी शाही के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम के पहुंचते ही महाविद्यालय में अफरा तफरी मच गई। परीक्षार्थियों का कॉपी मिलान करने के बाद टीम ने सामूहिक तरीके से नकल कराने की पुष्टि हुई। एक घंटे अंतराल पर दोनों महाविद्यालय पर सचल दल की टीम पहुंची थी। सूत्रों की माने तो ऊॅ साईकृपा महाविद्यालय लाररोड में एक ब्लैक बोर्ड पर सभी प्रश्नपत्र हल किए थे। इस बाबत सचलदल बस्ती के समन्वयक डा. आरपी शाही ने बताया कि दोनों महाविद्यालय पर सामूहिक नकल की पुष्टि हुई है। इसकी रिपोर्ट गोरखपुर विश्वविद्यालय के समन्वयक प्रोफेसर हिमांशु चतुर्वेदी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed