{"_id":"58d2ba634f1c1b870a1a2098","slug":"10-thousand-prize-racket-from-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम से दबोचा 10 हजार का इनामी बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आश्रम से दबोचा 10 हजार का इनामी बदमाश
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 23 Mar 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश (मप्र) के इंदौर से वांछित दस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने धर्मनगरी के एक आश्रम से साधु वेश में पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विधवा से आठ माह तक दुष्कर्म समेत 20 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
धर्मनगरी के नयागांव थाना क्षेत्र में मप्र के मंदाकिनी नदी किनारे बने एक आश्रम में मंगलवार की शाम को पुलिस ने छापेमारी की। आश्रम में मौजूद साधु-संत और आसपास के लोग यह देख हतप्रभ रह गए। इसी दौरान आश्रम के नीचे नदी किनारे मनोज परमार नामक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। उसे नयागांव थाने लाया गया। साधु वेश में अपराधी के पकड़े जाने की सूचना पर थाने के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
इंदौर के एसएसपी क्राइम ब्रांच अमरेंद्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी मनोज परमार इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का निवासी है। इसने सितंबर 2016 में वहीं की एक विधवा का मकान दबंगों से खाली कराने का वादा कर आठ माह तक दुष्कर्म किया। इसके बाद मकान खाली न होने पर महिला ने थाने में दुष्कर्म व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी गांव से भागकर चित्रकूट आकर साधु बनकर रहने लगा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर उसे मंगलवार की देर शाम को दबोचा गया है। इस पर कुल बीस मामले दर्ज हैं। इसके फरार होने पर दस हजार का इनाम भी आईजी स्तर से घोषित था।