{"_id":"56dc6d404f1c1bbb4b8b4570","slug":"burnt-effigies-of-the-jnu-students-union-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
पुरानी कोतवाली चौराहे के पास पुतला फूंकते अभाविप कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को मुख्यालय के पुरानी कोतवाली चौराहे पर जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया और उसके समर्थकों का पुतला फूंका। इससे पूर्व हुई बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य आलोक पांडेय ने कहा कि जनता को जागरूक होकर इन देश के शत्रुओं को समाज के सभी क्षेत्रों से उखाड़ फेंकना होगा।
विज्ञापन
जिला संयोजक दुर्गेश द्विवेदी ने कहा कि वामपंथी देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। नगर सहमंत्री दुर्गेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से कहा गांव-गांव जाकर इन देशद्रोहियों के बारे में लोगों को बताए। इसके बाद कार्यकर्ता भारत माता के जयकारे लगाते हुए पुरानी कोतवाली चौराहा पहुंचे, जहां पुतला फूंका। इस मौके पर राकेश कुमार, श्रीयांशू तिवारी, राहुल करवरिया, रोहित चंदेल, अनूप सिंह, सर्वेश, शिवम, डा. विजय बहादुर, विनय साहू आदि रहे।
विज्ञापन