{"_id":"56e6fb084f1c1bd24a8b48ee","slug":"bbuli-gunman-cole-stopped-road-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत बबुली कोल ने सड़क निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैत बबुली कोल ने सड़क निर्माण रुकवाया
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
घायलों से पूछताछ करते अपर एसपी अशोक कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते शनिवार रात चौथ न मिलने पर डकैत गौरी गैंग द्वारा पीएचसी का निर्माण कार्य रुकवाने की घटना के बाद अब डकैत बबुली कोल ने सड़क निर्माण रुकवा दिया। सोमवार सुबह डकैत बबुली कोल ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ मानिकपुर थानाक्षेत्र के निही गांव में बन रही सड़क निर्माण स्थल पर धावा बोला और ठेकेदार व मजदूरों की बंदूक की बट से जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
डकैतों ने मोबाइल व नगदी भी लूट ली। साथ ही धमकी दी कि दस लाख रुपये चौथ पहुंचाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो। भागते समय रास्ते में मिले आधा दर्जन महिला-पुरुषों पर भी डकैतों का कहर टूटा। सभी को नाले में डुबाकर जमकर पीटा।
विज्ञापन
मानिकपुर थानाक्षेत्र के निही गांव में करीब दो करोड़ की लागत से 9 किमी लंबी सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनांतर्गत बन रही है। सोेमवार सुबह डकैत बबुली कोल ने एक दर्जन सशस्त्र साथियोें के साथ धावा बोल दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद देवल पहाड़ी हाल मुकाम शंकर बाजार कर्वी निवासी सहयोगी ठेकेदार संतोष द्विवेदी पुत्र शत्रुघन द्विवेदी को डकैतों ने बंधक बना लिया। कालूपुरपाही निवासी रोलर मिस्त्री छेद्दन पुत्र कैलाश, बलिया निवासी चालक मोहन पुत्र चंद्रिका प्रसाद और नई दुनिया कर्वी निवासी स्कार्पियो चालक राजू पुत्र रामस्वरूप को गैंग के सदस्यों ने घेरकर असलहों की बट से जमकर पीटा और लहूलुहान कर दिया।
ठेकेदार को लोहे की छड़ से पीटा और कहा कि जब तक दस लाख की चौथ नहीं मिलेगी, तब तक काम नहीं होगा। भागते समय डकैतों ने सभी के मोबाइल और लगभग पांच हजार रुपये भी छीन लिए। इसके बाद भी डकैतों का कहर कम नहीं हुआ। जंगल की ओर जाते समय बरदहा नाले के पास लकड़ी काटने जा रहे लोगों पर डकैतों की नजर पड़ी और हवाई फायरिंग कर सबको रोक लिया।
इसके बाद कल्लू पुत्र बडेलाल, महेश पुत्र रघुनंदन और उसकी पत्नी, नत्थू कोल की पत्नी और सुखीवा की पत्नी को भी डंडे और बंदूक की बटों से पीटा। पिटे ग्रामीणों ने बताया कि सभी लकड़ी बीनने जा रहे थे। रास्ते में डाकू बबुली कोल गैंग ने उन्हें नाले में डुबोकर मारा पीटा। घटना की जानकारी होते ही एएसपी अशोक कुमार, सीओ बैजनाथ और थानाध्यक्ष मनीष जाट मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले मेें एसपी केके चौधरी ने कहा कि डकैत बबुली कोल गैंग ही था। सड़क निर्माण कार्य डकैतों ने रोका है, जिसे जल्द शुरू कराया जाएगा।