फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर युवक ने दी जान

पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर युवक ने दी जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
चकिया थाना क्षेत्र के सैदुपुर की घटना,दो माह पूर्व मायके चली गयी थी पत्नी संवाद न्यूज एजेंसी इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर कस्बा में शनिवार की देर शाम पत्नी से मोबाइल पर हुए विवाद के बाद युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाने लगे पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रात में ही मर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। गांव निवासी विजय नरायन शर्मा के पांच पुत्रों में विमल शर्मा उर्फ बबलू (28) चौथे नंबर पर था। वह मुंबई के निजी संस्थान में नौकरी करता था। कोरोना संक्रमण के चलते वह विगत एक वर्ष से घर पर ही रहकर मजदूरी कर रहा था। विमल की शादी बिहार के कैमूर में हुई थी। शादी के बाद दो पुत्रियां हुईं। कुछ दिनों से से उसकी पत्नी से पट नहीं रही थी और कलह होता रहता था। इससे ऊबकर करीब दो माह पूर्व उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद भी मोबाइल फोन से दोनों में विवाद होता रहता था। इसी बीच शनिवार की देर शाम मोबाइल फोन पर पत्नी से बातचीत के दौरान हुई अनबन के बाद विमल ने पहले से घर में लाकर रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि परिवारिक कलह के बाद युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed