फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahr News ›   route cleared for kanwaria on shivratri

भक्तों के लिए रिजर्व रहेंगे शिव मंदिरों के रास्ते

Mon, 07 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 07 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
route cleared for kanwaria on shivratri
कावड़‌िए - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि सोमवार को है। शिवलिंग पर भक्त जलाभिषेक करेंगे। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले भक्त देर रात तक अपने गंतव्य तक पहुंच गए। मंदिर जगमग हो गए और जगह-जगह मेले लगेंगे, जिससे रौनक बढ़ गई।

विज्ञापन


समाजसेवियों ने भंडारे लगाकर शिवभक्तों की खूब सेवा की। पुलिस ने भीड़ वाले इलाकों में फोर्स तैनात कर शिवभक्तों की राह आसान की। सोमवार को भी मंदिरों के आसपास फोर्स को एलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन



पिछले एक सप्ताह से जनपद में बम-बम भोले के जयकारों की गूंज रही। जो आज भी जारी रहेगी। शिव भक्त हरिद्वार के लिए बड़ी संख्या में कांवड़ लेने पहुंचे और पैदल ही अपने गंतव्य पहुंचे। कांवड़ लाने वालों में महिला-पुरुषों के अलावा बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों ओर माहौल शिवमय रहा और बम-बम भोले और बोल बम की जयकारों की गूंज रही। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों को पहले ही सजा लिया गया था और मेले की तैयारी भी शुरू हो गई थी। मंदिरों में जलाभिषेक के लिए व्यवस्था कर ली गई है और मेलों में दुकान सज चुकी हैं।

मंगलवार अलसुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए जनसैलाब उमड़ेगा और भक्त शिव की पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगेंगे। उधर पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि उन मंदिरों पर पुख्ता सुरक्षा के निर्देश दिए हैं, जहां विगत वर्षों झगड़े आदि हुए हैं।

यातायात को सुचारु बनाने के लिए कुछ रूट भी डायवर्ट किए हैं। उधर आहार स्थित अबंतिका मंदिर पर मेला लग गया है। सिद्धबाबा मंदिर पर भी जलाभिषेक होगा।  वहीं, खुर्जा में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए नगर के शिवालयों में तैयारी पूरी हो गई है।


रविवार रात बारह बजे से मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। कांवड़िय जल लेकर लौटे तो पॉटरी बम भोले के जयकारों से गूंज उठी। जगह-जगह लगे शिविरों में कांवड़िए मिष्ठान, पकवान का मजा उठाते और अराम करते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed