{"_id":"56ddd55c4f1c1b40268b4569","slug":"youth-in-debt-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज में डूबे युवक ने फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनेर उर्फ सोरला गांव निवासी युवक ने अर्थिक तंगी के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि युवक कर्ज में डूबा हुआ था। इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
पीड़ित भाई मुरारीलाल ने पुलिस को बताया कि रविवार को परिजन कांवड़ लेने गए थे। ललितेश (30) घर पर अकेला था। मंदिर से लौटकर उसकी पत्नी ऊषा ने घर का दरवाजा अंदर से बंद देख परिजनों को जानकारी दी।
जब परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो ललितेश छत के गाडर के कुंदे से साड़ी का फंदा बनाकर लटका हुआ है। बाद में परिजनों ने दीवार तोड़कर ललितेश को फंदे से मृत उतारा। बताया जा रहा है कि पिता की बीमारी के चलते ललितेश पर कर्ज हो गया था।
विज्ञापन
इसके चलते वह तनाव में रहता था। पहले भी वह दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।