{"_id":"56dc77f04f1c1ba54d8b457c","slug":"theft-animal-found-in-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद फैक्ट्री में मिली चोरी की भैंस, थाने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद फैक्ट्री में मिली चोरी की भैंस, थाने पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात क्षेत्र के बगराई गांव से चोरी हुई तीन भैंस मूंडाखेड़ा रोड स्थित एक बंद फैक्ट्री में मिली। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने थाने में जमकर हंगामा कर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
देहात क्षेत्र के बगराई निवासी सतीश की घेर में बंधी तीन भैंसों को चोर खोल ले गए थे। रविवार सुबह घेर से पशुओं को गायब देख सतीश के होश उड़ गए। ग्रामीणों के साथ पशुओं की तलाश करते हुए सतीश मूड़ाखेड़ा रोड स्थित लालपुर किशौला गांव के पास बंद पड़ी फैक्ट्री पर पहुंचे।
विज्ञापन
जहां सतीश के तीनों पशु मिल गए। इस घटना को लेकर गांव के ग्रामीण थाने पहुंचे और हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि बंद फैक्ट्री का मालिक चोरी के पशुओं को बेच कर उनका कटान करवाता है। ग्रामीणों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने बंद फैक्ट्री के चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन