{"_id":"56d9c4564f1c1b7f058b490b","slug":"road-eccident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने छात्र को कुचला, हंगामा-तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने छात्र को कुचला, हंगामा-तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 04 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर थाना क्षेत्र के मंडी श्याम नगर में तेज रफ्तार बस ने छात्र को कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस छोड़कर भाग गया। गुस्साए परिजनों ने बस में तोड़फोड़ की। मुआवजे-कार्रवाई की मांग को लेकर शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
सिंकदराबाद और दनकौर की सीमा पर बसे मंडी श्याम नगर निवासी रामबीर ने बताया कि उनका पौत्र गगन(13वर्ष)पुत्र दीपक मंडी श्याम नगर के चौ.लक्ष्मी नायारण स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। रामबीर ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 2.30 बजे वह दनकौर रेलवे स्टेशन से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
मंडी श्याम नगर में सिकंदराबाद की ओर से जा रही ग्रेटर नोएडा डिपो की बस ने उसे कुचल दिया। गगन की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए परिजनों, लोगों ने बस में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
मुआवजा कार्रवाई की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख का जाम लगा दिया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मृतक के दादा की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।