फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In the case of cold drink drink poison husband

पति को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला

Mon, 14 Mar 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 14 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
In the case of cold drink drink poison husband
food poisoning - फोटो : File

पति को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाने के मामले में पति की रविवार रात अस्पताल में मौत हो गई। रिपोर्ट को तरमीम करने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन



दाऊदपुर निवासी गोपाल ने बताया कि कि ककोड़ देहात के अलीपुरा निवासी उसके भांजे भीम उर्फ भूपेंद्र की पत्नी रजनी से अनबन चल रही थी। एक साल से रजनी मायके में रह रही थी। रविवार को वह अपने भाइयों के साथ भीम से सुलह करने पहुंची थी।
विज्ञापन


इसी दौरान रजनी ने धोखे से भाइयों के साथ कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर भीम को पिला दिया था। हालत बिगड़ने पर भीम को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान भीम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल की तहरीर पर पुलिस ने रजनी उसके भाई धमेंद्र, राकेश व गांव के काला के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर रामसेन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट तरमीम की जाएंगी।


बूढ़ी मां का इकलौता सहारा था युवक
बताया जा रहा है कि भीम के बचपन में ही उसके पिता काली चरण की मौत हो गई थी। मां ने बड़े कष्ट से भीम और उसकी दो बहनों की परवरिश की थी। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। भीम मां का इकलौता सहारा था।


कलह के चलते छोड़ दिया था फौज की नौकरी
भीम आर्मी में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह के चलते उसने आर्मी की नौकरी से त्याग पत्र दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed