{"_id":"56df16f64f1c1b10788b456c","slug":"firing-during-dance-on-dj","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस में फायरिंग, ‘लड़की’ का भाई जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर डांस में फायरिंग, ‘लड़की’ का भाई जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगाई के दौरान डीजे पर डांस करते समय एक युवक संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
हॉस्पिटल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सोमवार रात मुस्तफागढ़ी मोहल्ले की है।बता दें कि नरौरा निवासी टिंकू ने अपनी बहन का रिश्ता मुस्तफागढ़ी में तय किया है। सोमवार शाम वह लग्न (सगाई) लेकर गांव में गया था।
रात में करीब 11 बजे डीजे पर गांव के युवक डांस कर रहे थे। तभी डीजे पर उसका छोटा भाई राहुल (25) पुत्र मदन डांस करने लगा। पास ही एक युवक हवा में फायरिंग कर रहा था। अचानक युवक का बैलेंस बिगड़ने से एक गोली राहुल के पेट में जा लगी। जिसमें राहुल बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। परिजन राहुल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। टिंकू ने फोन पर बताया कि राहुल की हालत गंभीर है। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है। अस्पताल से जानकारी मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।