{"_id":"56e6f1464f1c1bd24a8b4883","slug":"during-cdht-tampering-controversy-over-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़त के दौरान छेड़छाड़ पर विवाद, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चढ़त के दौरान छेड़छाड़ पर विवाद, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 14 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअल्लो में घुड़चढ़ी के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ पर विवाद हो गया। इस दौरान बाराती-घराती में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष की ओर से फायरिंग होने पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग चुके थे। मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला सराय अल्लों में शादी समारोह के दौरान घुड़चढ़ी हो रही थी। तभी कुछ युवकों ने महिलाओं पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने युवकों का विरोध किया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
तभी एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी, इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पुलिस मौके पर भेजी गई थी। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन