फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   casheir will be sacked off

आरोपी कैशियर होगा बर्खास्त, रिपोर्ट तैयार

Tue, 08 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहरॉ
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहरॉ Updated Tue, 08 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
casheir will  be sacked off
घोटाला - फोटो : अमर उजाला

जेल की हवा खा रहे 20 लाख रुपये के गबन के आरोपी बिजलीकर्मी पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। जल्द ही आरोपी को पावर कारपोरेशन से बर्खास्त किया जा सकता है। पूरे मामले को लेकर चीफ इंजीनियर ने रिपोर्ट मांग ली है। अफसर आरोपी कर्मी की बर्खास्तगी की संस्तुति करेंगे।

विज्ञापन



अंसारी रोड कैश काउंटर का कैशियर मितेंद्र सागर करीब 20 लाख रुपये के राजस्व के गबन का आरोपी है। कर्मचारी के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है और वह निलंबित भी चल रहा है। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



20 लाख के राजस्व के गबन को लेकर पूरे मामले की रिपोर्ट चीफ इंजीनियर ने मांग ली है। तय माना जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी को पावर कारपोरेशन से बर्खास्तगी की तैयारी की जा रही है। खंड अधिकारी और मंडल अधिकारी आरोपी कर्मचारी के खिलाफ बर्खास्तगी की संस्तुति कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed