{"_id":"56e6f44e4f1c1bd24a8b48d0","slug":"angry-villagers-commotion-took-three-hours-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा, तीन घंटे लगा जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा, तीन घंटे लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 14 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
भीषण जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम पर जा रहे दलित युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े तो आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बीबीनगर-स्याना मार्ग पर हंगामा कर जाम लगा दिया। फिर ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों से उनकी तीखी बहस हो गई। इस दौरान महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर गंदगी फेंक दिया और पत्थर उठा लिए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ गुलावठी के आश्वासन पर ग्रामीण तीन घंटे बाद सड़क से हटे तो यातायात सुचारु हुआ। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, बताया जा रहा है कि हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बीबीनगर थाना क्षेत्र के आलावास बातरी गांव निवासी वाहन चालक राजेंद्र सिंह जाटव का बेटा विक्की (20) बीबीनगर से गांव लौट रहा था। विक्की छोटा-मोटा काम करता था। जैसे ही विक्की स्याना मार्ग पर पहुंचा सामने से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा।
विज्ञापन
लेकिन आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने पीछा किया तो आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर विक्की को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत के बाद गांव के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में बीबीनगर-स्याना मार्ग पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ गुलावठी चंद्रधर गौड़ ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को मार्ग से हटाया तो तीन घंटे बाद यातायात सुचारु हो पाया। विक्की के पिता राजेंद्र सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।