फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three mobile towers cut the power connection

तीन मोबाइल टावरों के बिजली कनेक्शन काटे

Tue, 15 Mar 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बकाया वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजली विभाग की टीम ने सोमवार को तीन मोबाइल टावरों के कनेक्शन काट दिए। एक्सईएन छैल बिहारी के निर्देशन में 21 अन्य बिजली उपभोक्ताओं के भी बिजली कनेक्शन काट दिए गए। टॉवरों पर जहां 13 लाख का बकाया है, वहीं अन्य उपभोक्ता भी साढ़े तीन लाख रुपये के बिल जमा नहीं कर सके। 
विज्ञापन

  एक्सईएन ने बताया कि शहर के मोहल्ला मुस्तफागंज में टाटा के टॉवर पर 5.51 लाख के बकाया पर कनेक्शन काटा गया है। वहीं, इसी कंपनी के नई सराय स्थित टॉवर का भी दो लाख बकाया है। इसके अलावा नई सराय में डिस्नेट वायरलेस के टॉवर पर 5.50 के बकाया में कनेक्शन काटा गया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने चेताया कि काटे गए कनेक्शन बिना अनुमति जोड़ने का प्रयास किया गया तो अगली बार रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इधर, आदर्शनगर, जोगीपुरा, साहूकारा आदि मोहल्लों में पहुंची विभाग की टीम ने 21 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। इन पर साढ़े तीन लाख से अधिक का बकाया है। 
विज्ञापन


कुरुऊ में आज लगेगा बिजली कैंप
बदायूं। एक्सईएन छैल बिहारी ने बताया कि 15 मार्च को कुरुऊ बिजली उपकेंद्र पर बिजली कैंप लगाकर बिजली बिलों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा और बकाया जमा भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को तालगांव में आयोजित कैंप में 10 लाख की वसूली की गई और 40 लोगों को नये कनेक्शन दिए गए। नवादा कैंप पर 15 लाख की वसूली हुई और 125 लोगों को नये कनेक्शन मंजूर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed