{"_id":"5e82db178ebc3e72b7540797","slug":"there-is-no-impact-of-border-seal-order197","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में फिर वही नजर आई सीमाओं की स्थिति, कहीं-कहीं रोका गया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बदायूं में फिर वही नजर आई सीमाओं की स्थिति, कहीं-कहीं रोका गया
बदायूं। सोमवार को दोपहर सील हुई जिले की सीमाओं की स्थिति मंगलवार को फिर वैसी ही नज़र आई। हालांकि कुछ जगह सख्ती भी रही। दिल्ली मार्ग पर स्थित जरीफनगर के बार्डर से आवागमन दिखाई दिया, जहां दिल्ली से लोग पैदल व बाइकों से आ रहे थे। सीमायें सील होने के बावजूद भी यहाँ किसी डाक्टर की टीम मौजूद न होने के कारण बिना जांच किये ही ये लोग सीमा सीमा पार करते रहे। इधर बिसौली क्षेत्र का दबतोरी - सिरौली रोड बरेली , रामपुर और मुरादाबाद जिले की सीमा से सटा हुआ है और यह ही मुख्य रास्ता है । बरेली सीमा में सिरौली पुलिस तैनात है लेकिन बदायूं की सीमा में पुलिस दिन में तैनात नहीं की गई है। यहां पुलिस रात्रि के समय से गश्त करती है, जबकि बदायूं सीमा क्षेत्र में पुलिस के रुकने के लिए पूर्व में पुलिस ने चैक पोस्ट बनाया है। यहां बाइकों और कारों को रोका जाता है लेकिन दवा या अन्य कोई बात कहकर लोग निकल कर आ रहे हैं। कुछ को वपस लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
जरीफनगर बॉर्डर से निकलते लोग
- फोटो : AMAR UJALA
जरीफनगर बॉर्डर से निकलते लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।