फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   old age woman death in accident

सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
old age woman death in accident
बदायूं। रुदायन में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मंगलवार रात जब उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सोमवार को मुसिया नगला निवासी पंकज यादव अपनी नानी विद्या यादव (60) और नाना रामभजन (65) को दवा दिलाकर उघैती से आ रहा था । रास्ते मे राजपुर चौराहे पर आकर सामने से एक मोटरसाइकिल व सांड़ आ जाने के कारण मोटरसाइकिल असंतुलित हो गई। वहां पर एक पंक्चर जोड़ने और वाहनों में हवा डालने की दुकान है। मोटरसाइकिल का असंतुलन बिगड़ने से पंकज व उसकी नानी व नाना हवा डालने की मशीन से बुरी तरह टकरा गए। हादसे में विद्या देवी को सिर व पेट मे गहरी चोट आई जबकि विकास के हाथ और पैर में चोट आई। राम भजन के सिर में और शरीर पर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। लोगों ने उन्हे वहां से उठाकर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। यहां से घायलों को इस्लामनगर पीएचसी ले जाया गया। यहां से उन्हे बदायूं जिला अस्पताल और वहां से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां मंगलवार देर शाम विद्या यादव की मौत हो गई। हादसे के वक्त केवल विकास ने हेलमेट लगाया था। बुजुर्ग महिला का शव रात में घर लाया गया। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed