{"_id":"5e85a9b38ebc3e75df755bcf","slug":"death-of-a-woman184","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसोली में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रिसोली की मोहनपट्टी निवासी दिनेश कुमार कश्यप की पत्नी रीना (25) की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला बीमार चल रही थी। पति दिनेश कुमार ने अपने एक पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका सुबह पड़ोसी से झगड़ा हो गया था। कहासुनी की आवाज सुनकर रीना घर से बाहर आई और बीच बचाव करने लगी तभी आरोपी ने रीना की कनपटी पर मुक्का मार दिया, जिससे उसके कान से खून बहने लगा। आनन-फानन में परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। थोड़ी देर बाद रीना ने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चलेगा। अभी कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन