{"_id":"56e460ed4f1c1bbd758b456c","slug":"the-shock-came-after-agent-hdkane-rural-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंट के हड़काने के बाद सदमे में आया ग्रामीण, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजेंट के हड़काने के बाद सदमे में आया ग्रामीण, मौत
ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने एसएसपी से की शिकायत
प्राइवेट कंपनी से बोलेरो के लिए कराया था लोन
बोलेरो कार का लोन समय पर जमा नहीं करने पर प्राइवेट कंपनी के एजेंट ने ग्रामीण को सरेआम हड़काया। आरोप है कि इसके बाद ग्रामीण को ब्रेन हेमरेज हो गया। घरवाले इलाज के लिए उसे बरेली ले गए, लेकिन उसकी हालात में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद अगले दिन उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने एसएसपी से शिकायत की है।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव चंदौरा निवासी मृतक विश्वनाथ यादव (39) पुत्र महेंद्र सिंह की पत्नी पुष्पा देवी का कहना है कि उसके पति ने एक प्राइवेट कंपनी से लोन लेकर बोलेरो खरीदी थी। लोन की किश्त भी वह समय पर चुकाता रहा, लेकिन करीब पांच महीना से वह किश्तें जमा नहीं कर पाया था। फाइनेंसर का एजेंट उसके घर आठ मार्च को पहुंचा। एजेंट ने उसके पति को कई ग्रामीणों के सामने जमकर हड़काया। आरोप है कि एजेंट के जाते ही सार्वजनिक बदनामी की वजह से विश्वनाथ सदमे में आ गया। वह कुछ देर बाद ही गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विश्वनाथ को लेकर घरवाले पहले यहां पहुंचे। बदायूं में भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो घरवाले उसे बरेली के निजी अस्पताल में ले गए। अगले दिन ही विश़्वनाथ की मौत हो गई। मृतक की पत्नी पुष्पा ने आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को शिकायती पत्र भी भेजा है। पुष्पा की मानें तो पति गांव में सार्वजनिक बदनामी सहन नहीं कर पाया था। उधर, बसपा विधायक हाजी मुसर्रत अली ‘विट्टन’ शनिवार को चंदौरा पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी समेत घरवालों से पूरे मामले की जानकारी हासिल की। उन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन