फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona suspected will be quarantine at home

अब घरों में क्वांरटीन होंगे सहसवान के संदिग्ध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
corona suspected  will be quarantine at home
बदायूं। सहसवान कस्बे में एक कोरोना पॉजिटिव केस क्या निकला कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उसके संपर्क में आने वालों की तलाश में जुट गए हैं। अब तक 43 लोगों को क्वांरटीन किया जा चुका है। जबकि 13 लोगों के परिवार वालों को उनके घरों में क्वांरटीन किया गया है। इनके अलावा कोई संदिग्ध पाया जाता है तो उन्हें उनके घर में ही क्वांरटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जरूरत पर उनके सैंपल भी कराएंगे। बीते सोमवार को सहसवान कस्बे में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि हुई थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने संदिग्धों की तलाशी शुरू करा दी थी। उसी समय दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे लोगों को तलाश किया जा रहा था।
विज्ञापन
सहसवान कस्बे में तहसील गेट की मस्जिद से मुंबई के छह युवक मिले थे। अधिकारियों ने उन्हें तुरंत क्वांरटीन करा दिया था। उनमें से एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। उसे बरेली भेज दिया गया। बाकी लोगों को कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया था। उनके बाद तेलंगाना की पांच महिलाएं और आंध्र प्रदेश के पांच पुरूष भी जिला अस्पताल लाए गए। उन्हें पेइंग वार्ड में क्वांरटीन किया गया। उससे पहले एक मदरसे में मिले पंद्रह लोग नगर के पन्नालाल इंटर कॉलेज में क्वांरटीन किए गए। जो युवक पॉजिटिव निकला था। उसके संपर्क में आए 13 लोग पन्नालाल इंटर कॉलेज में क्वांरटीन किए गए। जबकि उनके परिवार वालों को घर में ही क्वांरटीन किया गया है। अब तक 43 लोगों को अलग-अलग स्थानों पर क्वांरटीन किया जा चुका है। इनमें सोलह लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीमें सहसवान कस्बे में घर-घर जाकर एक-एक व्यक्ति को चेक कर रही हैं। अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध पाया जाता है। तो उसे परिवार के साथ घर में ही क्वांरटीन किया जाएगा। उन्हें कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जिला प्रशासन घर-घर राशन, साग सब्जी पहुंचाने के इंतजाम में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed