फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Center administrator suspended, room inspector reports

केंद्र व्यवस्थापक निलंबित, कक्ष निरीक्षक पर रिपोर्ट

Sat, 12 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो /बदायूूं।
ब्यूरो /बदायूूं। Updated Sat, 12 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Center administrator suspended, room inspector reports
केंद्र व्यवस्थापक निलंबित - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

 कृषि अनुसंधान इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल का मामला
 बोर्ड सचिव ने मारा था छापा, दोबारा होगी गणित की परीक्षा 

कृषि अनुसंधान इंटर कालेज केंद्र पर बोर्ड सचिव द्वारा पकड़ी गई सामूहिक नकल के मामले में केंद्र व्यवस्थापक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, मौके से भागे कक्ष निरीक्षक के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। सामूहिक नकल पकड़े जाने के कारण अब गणित विषय की परीक्षा बाकी विषयों के इम्तिहान खत्म होने के बाद होगी।
हुसैनपुर स्थित कृषि अनुसंधान इंटर कालेज केंद्र पर सामूहिक नकल की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई। इसके बाद बोर्ड के सचिव डॉ. अचल कुमार मिश्रा ने गुरुवार को द्वितीय पाली में इस केंद्र पर चल रही इंटरमीडिएट गणित विषय की परीक्षा में छापा मारा तो सामूहिक नकल होती मिली। सचिव के छापा मारने से केंद्र व्यवस्थापक वाचस्पति मिश्रा और सभी कक्ष निरीक्षकों में खलबली मच गई। कक्ष निरीक्षक मुनेंद्र पाल मौका पाकर केंद्र से भी भाग गया। सचिव ने केंद्र व्यवस्थापक और भागे कक्ष निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक वीना यादव को दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक वाचस्पति मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि भागे कक्ष निरीक्षक मुनेंद्र पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र चौहान बने केंद्र व्यवस्थापक
 डीआईओएस ने बताया कि वाचस्पति मिश्रा के स्थान पर अब सतेती स्थित राजकीय हाईस्कूल के शिक्षक जितेंद्र सिंह चौहान को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। 

अब बाद में होगी गणित की परीक्षा
कृषि अनुसंधान इंटर कालेज केंद्र हुसैनपुर में गणित विषय में सामूहिक नकल पकड़े जाने पर परीक्षा निरस्त कर दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक वीना यादव ने बताया कि अब गणित की परीक्षा बाकी बची सभी परीक्षाओं के बाद होगी। संभावना है कि राजकीय इंटर कालेज पर गणित की परीक्षा होगी। बोर्ड को लिखा गया है।

जमे रहे डीआईओएस दफ्तर पर
सामूहिक नकल पकड़े जाने के बाद विभागीय कार्रवाई से बचने को संबंधित लोग सुबह से ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमे रहे। वे सेटिंग बैठाने को कर्मचारियों से मिलते रहे।


31 मार्च को रिटायर होंगे वाचस्पति मिश्र
सामूहिक नकल के मामले में निलंबित कृषि अनुसंधान इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक वाचस्पति मिश्रा इसी महीने की 31 तारीख को रिटायर होंगे। वह राजकीय इंटर कालेज में शिक्षक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed