फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badayun district's border sealed.

बदायूं में दोपहर से हुआ सीमाएं सील करने के आदेश का पालन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Badayun district's border sealed.
NA - फोटो : AMAR UJALA
बदायूं। लॉक डाउन के उल्लंघन व लोगों के पलायन को रोकने के लिए राज्यों व जिलों की सीमाएं प्रभावी रूप से सील करने के निर्देश के बाद भी जिले की अधिकतर सीमाओं पर सुबह को लोगों की आवाजाही जारी रही, हालांकि दोपहर को सारी सीमाएं सील कर आवागमन रोक दिया गया। बदायूं जिले की सीमा पर शाहजहांपुर, संभल, बरेली आदि जिले आते हैं। अभी तक दिल्ली से बुलंदशहर व संभल होते हुए हजारों लोग बदायूं की तरफ आ रहे थे। शासन प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों को बसों व अन्य वाहनों द्वारा उनके घरों पर भेजा जा रहा था। अब सरकार ने राज्य और जिले की सीमाएं सील करके किसी को भी आने न देने के निर्देश दिए हैं तथा ऐसा होने पर सीधे डीएम व एसएसपी की जिम्मेदारी तय की है, लेकिन सोमवार को भी जिले की सीमाओं पर सुबह इसका पालन होता दिखाई नहीं दिया। दोपहर में सख्ती शुरू हुई तो सीमाओं को सील कर आवाजाही रोक दी गयी। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं करने दिया गया। सारी सीमाओं पर बैरियर लगा दिए गए।
विज्ञापन

Badayun district's border sealed.
NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed