फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amitabh Bachchan lookalike Firoz Khan dies of heart attack

Feroz Khan: नहीं रहे बिग बी के मिमिक्री आर्टिस्ट फिरोज, 'भाभीजी घर पर हैं' से लेकर 'शक्तिमान' तक में किया काम

Thu, 23 May 2024 05:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 May 2024 05:23 PM IST
सार

फिरोज खां ने मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए चार मई को बदायूं क्लब में मतदाता महोत्सव में अपनी अंतिम प्रस्तुति दी थी। जिसे लोंगो ने खूब सराहा था। आज उनके निधन से सब अचंभित और दुखी हैं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan lookalike Firoz Khan dies of heart attack
अभिनेता फिरोज खां का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता अमिताभ बच्चन के हम शक्ल बदायूं निवासी फिरोज खां का गुरुवार तड़के निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनको दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद में उनको जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। मुंबई से उनका बेटा और बेटी देर शाम तक बदायूं पहुंचेंगे। प्रशासक उनके घर पर एकत्र हो रहे हैं। 

विज्ञापन

बदायूं निवासी प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार फिरोज खां अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने टीवी सीरियल भाभीजी घर पर हैं, जीजाजी छत पर हैं, साहब बीबी और बॉस, हप्पू की उल्टन पल्टन, शक्तिमान, अद्नान सामी के गाने थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे सहित अनेक फिल्मों, गानों व नाटकों में काम किया था। वह कुछ समय से बदायूं आये हुए थे और यहां रह कर भी आयोजनों और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। गुरुवार को अचानक दिल का दौरा पड़ा। जैसे परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई। तो वह जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं क्लब में मतदान को लेकर दी थी प्रस्तुति
फिरोज खां ने मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए चार मई को बदायूं क्लब में मतदाता महोत्सव में अपनी अंतिम प्रस्तुति दी थी। जिसे लोंगो ने खूब सराहा था। आज उनके निधन से सब अचंभित और दुखी हैं। अपने अंतिम आयोजन में उन्होंने अमिताभ बच्चन के अनेक डायलॉग के मतदान के लोगों को प्रेरित किया था, उन्होंने अनेक फिल्मी कलाकारों, दिलीप कुमार, शाहरुख खान, धर्मेन्द्र, सनी देओल आदि आवाजों में प्रस्तुति दी थी। उनके निधन पर बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष, नंदकिशोर, इजहार अहमद, आसिम पेंटर, राहुल सक्सेना, विजय मौर्य, सिम्मी नाज़िर, राजीव भारती ने दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed