{"_id":"56df217b4f1c1bb37a8b4590","slug":"program","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी है जज्बे की अनूठी मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी है जज्बे की अनूठी मिसाल
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Women's Day
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। देश की महान नारियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
बिजनौर पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कक्षा पांच से आठ तक के बीच कविता व स्लोगन लिखकर पोस्टर बनाए गए। छात्र तनु, आयुषी, मानवी, तपेंद्र, अभिषेक, प्रियांशी, शालिनी और यश ने आकर्षक व मनोहर पोस्टर बनाए। स्कूल मैनेजर महेंद्र सिंह ने कहा कि नारियों में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। प्रधानाचार्य डा. संजीव कुमार राठी , तपेंद्र, तुषार, रेहान, सौरभ आदि छात्रों ने महिला दिवस पर अपने विचार रखे।
नारायण इंटर कॉलेज दयालवाला में आयोजित एनएसएस का एक दिवसीय शिविर राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया गया। कॉलेज प्रबंधक गणेश ठाकुर ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके बाद कॉलेज में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि गणेश ठाकुर ने कहा कि यदि छात्राओं को अच्छी शिक्षा, गुण, संस्कार दिए जाए तो वह निश्चित ही सबल वीरांगना बनती है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाचार्य ललित कुमार, कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमारी, छत्रपाल सिंह, चंद्रप्रकाश, ऋषिपाल सिंह, ज्योति व प्राची ने विचार रखे उधर अखिल भारतीय हिंदी संस्थान-वाणी के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुमन चौधरी के आवास पर आयोजित वैचारिक गोष्ठी में काव्य पाठ किया । डा. अंजु बंसल ने कहा कि अभी तक मिलो चलना है...।
गोष्ठी में काव्य पाठ करते हुए दीप अनम ने कहा कि आधी दुनिया नहीं सारा जहां हमारा है। वर्षा अग्रवाल ने सुमन चौधरी, संस्था अध्यक्षा रश्मि अग्रवाल, डा. नीरज सुधांशु, वंदना शर्मा, विदुषी भारद्वाज, डा. सविता मिश्रा ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। वैचारिक गोष्ठी में डॉ. मीना बख्शी, रश्मि त्रिवेदी, डॉ. शशि प्रभा, नीरजा सिंह, डॉ. मंजुला ,संगीता गुप्ता, विनीता रघुवंशी, नीता अग्रवाल, डॉ. सीमा, राजुल, रचना ,आदि ने विचार रखे।
विचार गोष्ठी आयोजित की ःबिजनौर। आरबीडी कॉलेज के बीएड विभाग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित गोष्ठी में विभागाध्यक्ष डॉ. दीप्ति डिमरी ने कहा कि महिलाओं को स्वयं के लिए सशक्त होने की जरूरत है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. रश्मि त्रिवेदी, डॉ. सुरेश सिंह, सारिका सिंह, नजमुन्निसा ने विचार रखे।
बेटी हूं मुझे पढ़ना है
हल्दौर । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में महिला दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया । स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ञबालिका अंजली और संध्या ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।
मुस्कान व अंजलि द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित गजल की खूब सराहना की गई । बेटियों का शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ाने वाले गीत बेटी हूं मुझे पढ़ना है , सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए । तनु , मोनी, जौली, आशिया ,अंजलि, वार्डन संजू आदि रहे।
अधिकारों के प्रति सजग रहें महिलाएं
बिजनौर। नारी शक्ति संगठन की ओर से महिला दिवस पर आवास विकास कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष पूनम गोयल ने कहा कि कोई भी महिला चुपचाप रहकर अत्याचार न सहे। संरक्षक मीनाक्षी गुप्ता, कोषाध्यक्ष, सीमा वत्स, ममता मित्तल, दीपा शर्मा, सकुंज बाला, हरजिंदर कौर आदि उपस्थित रहीं।
उधर एएन इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में प्रधानाचार्य डा. सरजीत सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने बच्चों में अच्छे संस्कार डालने वाली प्रेरिका होती हैं।अर्चना चौधरी, नीता राजपूत, सीमा मलिक, आदित्य, धर्मेंद्र, अर्जुन आदि ने विचार रखे।