{"_id":"56e713fe4f1c1bd14a8b4c35","slug":"overtake-two-tractor-trolleys","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे निकलने की होड़ में दो ट्रैक्टर-टॉली पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगे निकलने की होड़ में दो ट्रैक्टर-टॉली पलटी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 15 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
पलटी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में हाईवे पर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में गन्ने से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में जा घुसी। दोनों ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि दोनों ट्रैक्टर चालक सकुशल बच निकले। पुलिस ने कार चालक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली है।
गांव नावका के सुशील कुमार की गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली उनका ड्राइवर सोनू अफजलगढ़ शुगर मिल लेकर जा रहा था। उसके पीछे गांव पुक्खेवाला निवासी करण सिंह गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर चल रहा था। इस दौरान दोनों एक दूसरे से आगे निकलनी की होड़ करने लगे। हाइवे पर दोनों ट्रैक्टर ट्राली में लदा गन्ना आपस में भिड़ने से ट्रैक्टर ट्रालियां खाई में जा घुसी। इनकी चपेट में आने से कालागढ़ निवासी टीकेेंद्र कुमार की कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठी उनकी सास सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में बाहर रेफर कर दिया गया, जबकि दोनों ट्रैक्टर चालक सकुशल बच निकले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले लिए।
वहीं शेरकोट में गन्ने से भरी बैलगाड़ी के तालाब में पलटने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्राम मुबारकपुर गावड़ी निवासी दयाराम ने बताया की उसका 30 वर्षीय भाई नितान खेत से बैलगाड़ी में जब गन्ना भरकर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल कराने को जा रहा था तो रास्ते में तालाब के पास पहुचंने पर बैलगाड़ी तालाब में गिरने से पलट गई।
जिससे किसान तालाब में जा गिरा। तालाब में गन्ने से भरी गाड़ी के नीचे दबने से नितान की मौत हो गई। मृतक के परिवार में मौत से कोहराम मचा हुआ है।पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की उनके गांव में पहली घटना हुई है। कभी पहले ऐसा नहीं हुआ।
नहटौर में रिश्तेदारी से घर लौट रहे लोगों का थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें पांच महिलाएं घायल हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव हीरापुर और गड़बावाला के करीब दस लोग थ्री व्हीलर से अपनी रिश्तेदारी गांव झालू में आए थे। करीब दो बजे अपने गांव वापस लौटते समय उनका थ्री व्हीलर नहटौर -धामपुर मार्ग पर गांव कश्मीरी के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों ने मौके पर जाकर दबे घायलों को बाहर निकाला। हादसे में मधु पत्नी किशन सिंह, सर्वेश पत्नी ब्रह्म्पाल सिंह, पुष्पा पत्नी दिनेश, ज्योति पत्नी बबलू, गनेशिया पत्नी शीशराम घायल हो गई।
वहीं मंडावर। गांव राजारामपुर निवासी किसान उमेश कुमार रविवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर दयालवाला से घर लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर नहर के पुल के पास गड्ढे में पलटी गई और उमेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे गांव वालों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।