{"_id":"56e071a84f1c1bf05a8b4593","slug":"kisan-panchayat-was-coined-in-a-lump-sum-payment-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पंचायत में गूंजा एक मुश्त भुगतान का मुद्दा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पंचायत में गूंजा एक मुश्त भुगतान का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में भाकियू की बैठक को संबोधित करते किसान नेता महेंद्र सिंह देशवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में भाकियू की पंचायत में किसानों की समस्याओं के प्रति प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उदासीन नीति पर रोष व्यक्त किया। भाकियू ने 17 मार्च को दिल्ली रैली के लिए संपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया।
भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई पंचायत में किसानों ने गन्ना मूल्य का ब्याज सहित एक मुश्त भुगतान करने की मांग उठाई। लोनिवि निरीक्षण भवन में ठाकुर गजेंद्र सिंह और दिगंबर सिंह ने गन्ना मूल्य भुगतान न होने, नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ने, बिजली संकट से किसानों को राहत दिलाने, बिजली विभाग से ओटीएस में छूट की तिथि बढ़ाने आदि मांगों को सरकार से तत्काल पूरा कराने की मांग की।
किसानों ने बिजली विभाग द्वारा किसानों पर दर्ज की रिपोर्ट भी वापस लेने की मांग की। किसानों ने पीएनबी बुंदकी बैंक शाखा पर प्रबंधक नियुक्त न होने से किसानों को हो रही परेशानी पर चिंता व्यक्त की। किसानों ने शीघ्र बैंक प्रबंधक तैनात करने की मांग की। ब्लॉक महासचिव अवनीश कुमार के संचालन में हुई पंचायत में सरदार इकबाल सिंह, विजेंद्र सिंह, हुकम सिंह, मदन पाल सिंह, सत्यपाल सिंह, सुखवेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, बालकराम, पीतम, संसार सिंह, भगीरथ सिंह, अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
गढ़वाल एक्सप्रेस से दिल्ली जाएंगे किसान
नजीबाबाद। भाकियू की मासिक पंचायत में दिल्ली रैली के लिए किसानों से 17 मार्च 2016 को दिल्ली पहुंचने की सलाह दी। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया जनपद से किसान 16 मार्च को गढ़वाल एक्सप्रेस से दिल्ली रैली के लिए रवाना होंगे।