साइड नहीं देने पर पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर के मोहल्ला जोशीयान के कई लोग कार से झारखंडी शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए गए थे। शाम लगभग साढ़े पांच बजे कुछ युवक बाइक से मंदिर जा रहे थे। मंदिर से कुछ दूरी पर ही झारखंडी नहटौर बाईपास मार्ग पर बाइक गाड़ी के आगे पीछे चल रही थी। इसी दौरान साइड लेेने को कहासुनी हो गई।
जिस पर युवकों ने अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया और कार लोगों पर पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पथराव में रेखा, सुधा, जितेंद्र जोशी, संजय जोशी, राकेश जोशी, धर्मेंद्र, रंजीत रवि, विक्की, निपेंद्र आदि घायल हो गए। जितेंद्र को जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया। करीब दस मिनट तक पथराव होता रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। कई लोगों को हिरासत में लिया गया हैं।
उधर, प्रभारी निरीक्षक अता मौहम्मद का कहना हैं कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं मंदिर के बाहर पथराव में घायल हुई महिलाओं के जेवरात लूटने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस को राकेश जोशी की तरफ से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।