फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Angry protests continued in excise duty

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में गुस्सा बरकरार

Thu, 10 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 10 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Angry protests continued in excise duty
नजीबाबाद में सर्राफा की बैठक को संबोधित करते कपिल सर्राफ - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में एक प्रतिशत सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने बुधवार को भी हड़ताल की। उन्होंने सरकार का विरोध कर ठेले पर फल बेचे।
विज्ञापन

सर्राफा बाजार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा एक्साइज ड्यूटी लगाकर सरकार इस व्यवसाय को खत्म करना चाहती है। ऐसा होने पर सर्राफा व्यापार से जुड़े सभी लोग सड़कों पर आ जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से नियम वापस लेने की मांग की। नियम के विरोध में व्यापारियों ने बाजार में ठेले पर फल बेचे। इसकी अध्यक्षता सर्राफा स्वर्णकार संघ नगर अध्यक्ष अतुल अग्रवाल और संचालन विपिन वर्मा ने किया। इसमें सुमित सिंघल, विकास अग्रवाल, राजू वर्मा, विजयंत अग्रवाल, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



चांदपुर में सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में बुधवार को केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में नगर के सभी सर्राफा व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। उन्होंने ढाली बाजार पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने शुक्रवार तक बाजार बंद रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। इसमें सुनील वर्मा, विपुल तायल, मनोज अग्रवाल, सचिन बस्सी, कौशल वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



धामपुर में सर्राफा संघ ने बुधवार को सर्राफा बाजार पूरी तरह से बंद कर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी को वापस कराने की मांग को लेकर फल चौक पर धरना दिया। लघु उद्योग व्यापार मंडल ने भी सर्राफा व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके आंदोलन को धार देने के प्रयास शुरू कर दिए। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी ने केंद्र सरकार पर दोहरी व्यापारिक नीति अपनाने का आरोप लगाया। उधर, शेरकोट में संघ ने एक्साइज के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ ज्ञापन एसओ को सौंपा। 
संघ के अध्यक्ष विभु प्रकाश बंसल, वीरेंद्र रस्तौगी के नेतृत्व में चल रहे धरने के पांचवें दिन स्वर्णकारों ने बाजार  बंद रखा । आरोप लगाया कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार स्वर्णकारों पर एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाकर कारोबार ठप करने का प्रयास कर रही है। उससे लगता है कि यह सरकार ऐसा कर पूंजीपतियों का लाभ देने के पक्ष में है। जिसे कभी नहीं माना जा सकता है।


शेरकोट में सर्राफा संघ शेरकोट ने एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ ज्ञापन  थानाध्यक्ष को सौंपा। इसमें सरकार द्वारा बढ़ाए एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ  शेरकोट के समस्त स्वर्णकार हड़ताल पर चले गए।  इसमें अरविंद  कुमार, बिलाल अहमद, अ. मुईद, मो दानिश, सतीश कुमार शर्मा, मो जाहिद, पंकज  वर्मा, मनोज वर्मा आदि रहे।
नजीबाबाद। सर्राफा स्वर्णकार संघ ने बुधवार को ग्रामीण अंचलों के सर्राफा प्रतिष्ठानों को भी बंद करा दिया। जिला महामंत्री ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में समस्त सर्राफा कारोबारियों से एकजुटता का आह्वान किया।



नजीबाबाद में पिछले कुछ दिनों से प्रतिष्ठान बंदकर कारोबारी विरोध जता रहे हैं। बुधवार को चौक बाजार में हुई सभा में ग्रामीण अंचलों में सर्राफा प्रतिष्ठान खुलने के मामले को गंभीरता से लिया गया। संघ के जिला महामंत्री कपिल सर्राफ ने आंदोलन में सहभागिता का आह्वान कर नांगल, मंडावली, भागूवाला एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुल रहे सर्राफा प्रतिष्ठानों को बंद कराया।इससे पहले सभा में उन्होंने कहा फिलहाल शुक्रवार तक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। इसके बावजूद सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया, तो आंदोलन बड़े पैमाने पर शुरू होगा। विवेक देव शर्मा के संचालन में हुई सभा में अंशुल मेहरा, जुनैद अंसारी, मयंक वर्मा, हेमंत अग्रवाल, संदीप तायल, पंकज अग्रवाल, मयंक आदि विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed