फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rape

किशोरी को भगाने और रेप करने का आरोप

Mon, 14 Mar 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
rape
rape - फोटो : Demo
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र की एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने, रेप करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। किशोरी 10वीं कक्षा की छात्रा बताई गई है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने रुधौली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव के ही एक युवक ने  मुहब्बत के जाल में फंसाया और बाद में उसे फोन कर गाजियाबाद बुला लिया।  इस कार्य में उसकी मदद एक आटो वाले ने की।
विज्ञापन


गाजियाबाद पहुंचने के बाद किशोरी को वह अपने साथ मुंबई ले गया और चार दिन  तक उससे शारीरिक संबंध बनाया। किशोरी के विरोध करने पर उसे जान से मारने की  धमकी दी। इतना ही नहीं किशोरी को जब इस बात की भनक लगी कि उसका कथित प्रेमी  उसे बेचने के फिराक में है तो वह जैसे तैसे जान बचाकर वहां से भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर जाकिर हुसैन पुत्र इस्लाम और आटो चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध  किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने, रेप करने और पोस्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आटो चालक पर सहयोग करने का आरोप है। एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed