{"_id":"56e06f3a4f1c1b2e5a8b4572","slug":"mass-copying","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूनिवर्सिटी परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ी गई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री दुखहरन महाविद्यालय विजय नगर तुरकौलिया में सचल दस्ते ने अध्यापकों के द्वारा किताब के माध्यम से सामूहिक रूप से इमला बोलकर नकल कराते पकड़ा। इसकी रिपोर्ट सचल दल के समन्वयक डाक्टर आरपी शाही ने केंद्रीय सचल समन्वयक प्रोफेसर हिमांशु चतुर्वेदी से किया। केंद्राध्यक्ष को बदलने और उनके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है।
सचल दल के समन्वयक डाक्टर आरपी शाही ने बताया कि बुधवार को बीए द्वितीय वर्ष के शिक्षाशास्त्र विषय की सांयकालीन परीक्षा के दौरान जब श्रीदुखहरन महाविद्यालय विजय नगर तुरकौलिया पर सचल दल ने छापा मारा तो खलबली मच गई।
बताया कि केंद्र संख्या 211 में दो बजकर 25 मिनट पर जब पहुंचे तो वहां पर कक्ष परिप्रेक्षक राजसिंह, जमाल अहमद, अजय सिंह, रामउजागिर सिंह, दिग्विजय सिंह और पूनम गौड़ द्वारा पुस्तकों से बोलकर सामूहिक नकल कराया जा रहा था। मौके पर लोगों को साक्ष्य के साथ पकड़ा गया। इसी बीच कॉलेज का अनुचर राजन एक पुस्तक लेकर बाउंड्री फांदकर भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
बताया कि यहां पर कुल 127 परीक्षार्थी थे, जिसमें 114 मौजूद थे, बताया कि जब सभी परीक्षार्थियों के उत्तरपुस्तिका का मिलान किया गया तो सभी एक समान मिला। पता चला कि इस कालेज के लिए रतनसेन डिग्री कालेज के शिक्षक राजेश यादव को केंद्राध्यक्ष बनाया गया था, मगर वह भी मौके पर नहीं मिले। उनके स्थान पर नियम विरुद्ध बिना अनुमति के परीक्षा का संचालन तुलकेश्वर चौबे नामक व्यक्ति करते मिला।
गोपनीय प्रपत्र और कापी सील करने के लिए जब लाह मांगा गया तो उसे भी उपलब्ध नहीं कराया। बताया कि कालेज में हो रहे सामूहिक नकल की रिपोर्ट केंद्रीय सचल दल के समन्वयक प्रोफेसर हिमांशु से की गई, और उनसे नया केंद्राध्यक्ष की तैैनाती करने और लापरवाह केंद्राध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई।