{"_id":"56e0661a4f1c1b74578b4568","slug":"killed-by-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहरा में युवक को पीट कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहरा में युवक को पीट कर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बिहरा गांव मंे प्रेम कुमार की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बिहरा गांव निवासी युवक को गांव के कुछ लोगों ने पीट कर मार डाला। मरणासन्न अवस्था में सरसों के खेत में छोड़कर फरार हो गए। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिवंगत युवक के पिता खरधान पुत्र सूचित की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बिहरा गांव निवासी 22 वर्षीय प्रेम कुमार उर्फ तूफानी मंगलवार को दिन में दो बजे घर से मेला देखने की बात कहकर निकला। शाम साढ़े पांच बजे के करीब गांव के बाहर रेल ट्रैक के दूसरी ओर सरसों के खेत में गांव के कुछ बच्चों ने प्रेम कुमार को गंभीर रूप से घायल देखा। उसे बुरी तरह मारा पीटा गया था, जिससे सीने की पसली, हाथ आदि टूट गए थे। बच्चों ने गांव में घटना की जानकारी दी तो मौके पर पहुंचे प्रेम कुमार के परिवार वाले घटना स्थल पर पहुंचे।
परिवार के लोगों को देख उसने थोड़ी देर के लिए आंखें खोली और गांव के कुछ लोगों के नाम बताए। इसके बाद बेहोश हो गया। घर के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देख उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय प्रेम ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इस मामले में दिवंगत के पिता खरधान पुत्र सूचित मुंडेरवा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उसके बेटे को बुरी तरीके से मारापीटा और मरा हुआ समझकर खेत में फेंक भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मायाराम पुत्र गोरख, संजय पुत्र मेवालाल, मोनू पुत्र दिलीप कहार, चंद्रशेखर चौधरी पुत्र राम उजागिर निवासी बिहरा के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या और एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ रुधौली एसएन सिंह को सौंपी गई है।