फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   brutal murder

गला कसकर की गई थी युवक की हत्या

Wed, 09 Mar 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
brutal murder
Murder
बस्ती। हाइवे पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे मिले 26 वर्षीय युवक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को वीडियो ग्राफी के बीच दो डाक्टरों की पैनल ने किया। पोस्टमार्टम में यह बात साबित हो गई कि युवक की हत्या गला कसकर की गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे 26 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसके गले पर किसी तार आदि से कसे जाने का निशान था। ऐसे में पुलिस को शक था कि युवक की हत्या गला कस कर की गई है। शव की शिनाख्त न होने के कारण पुलिस 24 घंटे तक शव की शिनाख्त कराने में लगी रही, मगर उसके हाथ सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


बुधवार को पुरानी बस्ती पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो डाक्टरों की पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती रणधीर मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। बताया गया है कि युवक को गला कस कर मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान करने वाले को दस हजार रुपये का इनाम
प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती रणधीर मिश्र ने कहा कि युवक के शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पोस्टर और हैंडबिल छपवाकर शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पहचान करने वाले को 10 हजार रुपये का ईनाम भी पुलिस की ओर से दिया जाएगा। आसपास के जिलों में भी पुलिस को युवक के शव की फोटो भेजकर शिनाख्त में मदद मांगी गई है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि स्थानों पर पोस्टर चिपकाकर भी युवक के शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा।


अयोध्या के पहलवानों से मांगी मदद
युवक के शरीर पर मिले लाल रंग के लंगोटे से पुलिस को लगता है कि युवक कुश्ती का शौकीन रहा होगा, वह पहलवान हो सकता है। ऐसे में पुलिस अब युवक की शिनाख्त के लिए पहलवानों की मदद लेने जा रही है। बुधवार को इसी कड़ी में पुरानी बस्ती पुलिस की एक टीम अयोध्या के पहलवानो के पास भेजी गई है। उनके पास युवक का फोटो है, जिसके आधार पर पहलवानो से युवक के शिनाख्त का अनुरोध किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed