फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   closed shop Gold BUSINESSMAN marched

दुकानें बंद कर जुलूस निकाला

Fri, 11 Mar 2016 12:48 AM IST
basti
basti Updated Fri, 11 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
 closed shop Gold BUSINESSMAN marched
व्यापारियों ने दुकानें बंद कर बाइक जुलूस निकाला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती में एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर सराफा व्यवसाइयों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान व्यापारियों ने दुकानें बंद कर बाइक जुलूस निकाला। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। वहीं सराफा कारोबारियों के विरोध को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भी समर्थन दे रखा है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पांडेय, जिला अध्यक्ष सुभाष शुक्ला और स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष कुंदनलाल वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी गुरुवार को मंगल बाजार सर्राफा बाजार में एकत्रित हुए।
विज्ञापन


यहां से व्यापारियों ने मोटर साइकिलों पर सवार होकर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकला। जो दक्षिण दरवाजा, रोडवेज तिराहा, गांधीनगर, कंपनीबाग, पानी की टंकी, कटरा होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सराफा कारोबारियों की मांगों के समर्थन में केंद्रीय वित्तमंत्री की अदूरदर्शी सोच का विरोध जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर मांग पूरी कर एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रुप दिया जाएगा। व्यापारी नेता विश्वनाथ वर्मा, सीके अग्रहरि ने कहा कि मांगों को न पूरा होने पर व्यवसाय बंद कर सरकारी देयकों का भुगतान भी बंद कर दिया जाएगा। अंत में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रुप में आए एसडीएम को केंद्रीय वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया।


प्रदर्शन कर विरोध जताने वालों में पीतांबर चौहान, हनुमान प्रसाद, सर्वेश श्रीवास्तव, राजदीप सिंह, रामविनय पांडेय, प्रिंस सक्सेना, राजेश चित्रगुप्त, गौरव भारत, बृजेश सिंह मुन्ना, इंद्रभुजा पांडेय, मनोज सर्राफ, पंकज त्रिपाठी, राकेश सोनी, हरिओम लल्ला, जवाहर लाल, रामकृष्ण, पंकज सोनी, ओम प्रकाश वर्मा, प्रकाश सोनी, आकाश सोनी, बड़ेलाल सोनी, संजय सेठी, श्रवण सोनी, राजेश सोनी, रवि सोनी, बृजेश शुक्ला आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed