फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   50 thousand people faced problem

बिजली-पानी के लिए तरसे 50 हजार लोग

Tue, 15 Mar 2016 12:26 AM IST
basti
basti Updated Tue, 15 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
50 thousand people faced problem
बिजली - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। रविवार देर रात करीब 12 बजे केबल में फाल्ट होने से गुल हुई बिजली सोमवार रात करीब पौने नौ बजे आयी। इससे करीब 50 हजार लोगों 21 घंटे तक परेशान होना पड़ा। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


बिजली न होने के कारण लोगों को सोमवार सुबह पानी के लिए भी जूझना पड़ा। दरअसल, रविवार रात 12 बजे अचानक अमहट फीडर से जुड़े सिविल लाइन, तुरकहिया, आवास विकास कालोनी, गांधीनगर, कटरा, न्याय मार्ग, पुराना डाकखाना, बैरिहवां, रौतापार आदि मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। 
विज्ञापन


सुबह आठ बजे तक बिजली न आने पर लोगों ने बिजली विभाग के दफ्तरों में जानकारी लेनी शुरू की। पता चला कि गिदही पॉवर स्टेशन के अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट से आपूर्ति बाधित है। बिजली न मिलने से एक ओर जहां लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई, वहीं लोग पानी के लिए भी तरसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुछ लोगों ने इसके लिए सरकारी हैंडपंपों का सहारा लिया। दोपहर में इंवर्टर भी जवाब दे गया। ऊपरी मंजिल पर रहने वालों और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक बिजली नहीं आई तो व्यापारी भी परेशान होने लगे। बाजार में अंधेरा होने के कारण खरीदारों की भीड़ भीकम रही। 


वहीं करीब पौने नौ बजे बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकी। एसडीओ रितेश कौशल ने बताया कि कुछ स्थानों पर अंडरग्राउंड केबल फाल्ट होने के चलते समस्या आई। पौने नौ बजे तक जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित थी वहां आपूर्ति शुरू कर दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed