फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police alert in karampur chadhari

करमपुर चौधरी में दंगे से निपटने का इंतजाम करके बैठी पुलिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
police alert in karampur chadhari
बरेली। इज्जतनगर थाने के करमपुर चौधरी गांव के युवक को लॉकडाउन तोड़ने पर पीटने के मामले में सोमवार को बस्ती के लोगों ने चौकी घेर ली थी। पुलिस ने इन लोगों की जमकर पिटाई के बाद घरों में तोड़फोड़ कर 42 लोगों की गिरफ्तारी की थी। इन पर बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई। मंगलवार को प्रधान व उसके पति समेत 44 लोग जेल भेजे गए।
विज्ञापन
गांव में हालात अब भी सामान्य नहीं हैं। गांव के अधिकांश रास्ते पर बैरियर लगाकर पुलिस ने मोर्चा बना लिया है। हर आने जाने वाले से पूछताछ की जा रही है। महिला पुलिस के साथ ही पीएसी भी दंगा निरोधक दस्ते के साथ तैनात है। गांव की मुस्लिम बस्ती के आधे से ज्यादा घरों में ताले पड़े हैं। कई जगह जानवर भूखे प्यासे बंधे हैं। करीब 80 फीसदी घरों से पुरुष गायब हो गए हैं। महिलाएं पुलिस पर घरों में तोड़फोड़ और निर्ममता का आरोप लगा रही हैं। प्रधान के घर में ताला पड़ा है। कुनबे की महिलाएं इस कदर सहमी हैं कि मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। विरोधी भी सामने आने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed