फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people voiletes lockdown rules in fruit market, police remains mum

पुलिस तमाशा देखती रही और फल मंडी में लोग भीड़ लगाए रहे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
people voiletes lockdown rules in fruit market, police remains mum
कुतुबखाने के सामने स्थित फल मंडी में नियमों को ताक पर रखकर खरीदारी करते लोग। - फोटो : AMAR UJALA
बरेली। देश में कोरोना से संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, सरकार की तमाम व्यवस्थाओं और लॉककडाउन के बीच लोग अब पहले से ज्यादा घरों से निकलने लगे हैं। बुधवार सुबह शहर के अधिकतर हिस्सों में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मोहल्लों की अधिकतर दुकानें खुली दिखी। इन पर लोग भी पहले से ज्यादा खड़े दिखाई दिए। सामाजिक दूरी का कोई ध्यान नहीं रखा गया। कुछ यही स्थिति कुतुबखाना स्थित फल मंडी के पास भी देखने को मिली।
विज्ञापन
शहर के कटरा चांद खां और मौर्या मंदिर वाली गली में अधिकतर आज तक दुकानें खुली रहीं। इसी तरह शेख नवादा, सैलानी, मीरा की पीठ आदि शहर के अंदरुनी इलाकों में भी दुकानें खुली दिखीं। इन दुकानों पर लोग भी पहले से ज्यादा दिखे। गौरतलब है कि लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में इन क्षेत्रों में सुबह की ढील के वक्त भी कम संख्या में ही लोग दिखाई पड़ते थे। पर जैसे-जैसे लॉकडाउन की अवधि बढ़ती जा रही है, यहां पर नियमों को तोड़ने का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस मंडी से बाहर खड़ी रही, अंदर नियम टूटते रहे : लॉककडाउन के बीच सुबह दी जा रही छूट के दौरान पुलिस भी निश्चित दिखाई देती है। बुधवार को सुबह 8:00 से 10:00 के बीच में क़ुतुबखाना के सामने स्थित फल मंडी में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां तैनात पुलिस फलमंडी के बाहर खड़ी होकर तमाशा देखती रही जबकि काफी सकरी इस फल मंडी के अंदर लोग पास-पास खड़े होकर फल आदि खरीदते देखे गए। सामाजिक दूरी का कोई भी ख्याल नहीं रख रहा था। आम दिनों से ज्यादा लोग यहां मंडी के अंदर मौजूद थे। पुलिस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। वह मंडी के बाहर खड़ी होकर सड़क पर आने जाने वालों को मंडी गेट पर गाड़ियां खड़ी न करने की सलाह भर देती दिखाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 9:00 बजे से ही बैंक खुलने का इंतजार शुरू कोहड़ापीर थाने के पास सुबह करीब 20 से अधिक महिलाएं बैंक खुलने के इंतजार में सड़क के एक किनारे बैठे दिखाई दीं। वहीं थोड़ी दूर पर पुलिस भी तैनात दिखी। पर पुलिस ने इन महिलाओं से एक बार भी नहीं पूछा कि वह इतने पास खड़े होकर बैंक खुलने से पहले ही यहां भीड़ क्यों लगा रही हैं।
एलन सब्जी मंडी में रहा सन्नाटा सुबह 9:00 बजे के आसपास एलन सब्जी मंडी में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया । यहां मुख्य गेट पर ताला लगा था जबकि अंदर जाने के लिए एक छोटा सा गेट खुला हुआ था। अंदर भी एक-दो लोग ही दिखाई दिए जो मंडी की देखरेख के लिए तैनात थे।  शामत गंज किराना बाजार में भी रहा सन्नाटा उधर, शामतगंज स्थित फल मंडी और किराना मार्केट में भी सन्नाटा पसरा रहा।  चौराहे पर खड़ी पुलिस आने-जाने वालों को रोकती और टोकती दिखाई दी।
सेटेलाइट पर भी पसरा रहा सन्नाटा शहर के बाहरी इलाकों हाईवे ऑनलाइन बाईपास पर भी सन्नाटा पसरा रहा सेटेलाइट पर सुबह के वक्त केवल पुलिस दिखाई दी। इस चौराहे से होकर जाने वाली लोगों की संख्या भी नगण्य रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed