फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lodi won SP Rampur - Bareilly seat

रामपुर-बरेली सीट पर सपा के लोधी जीते

Mon, 07 Mar 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 07 Mar 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
Lodi won SP Rampur - Bareilly seat
लोधी
एमएलसी चुनाव में बरेली मंडल में भी सपा का परचम लहराया। रामपुर-बरेली सीट से सपा के घनश्याम लोधी1323 वोट से जीते। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पीपी सिंह को हराया, जिन्हें सिर्फ 962 मत मिले। आईएमसी की माधवी साहू को 567 वोट हासिल हुए। बदायूं सीट पर सपा प्रत्याशी बनवारी सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद डीपी यादव के भतीजे जितेंद्र यादव को1307 वोट से हराया। उन्हें 1,723 वोट मिले, जबकि जितेंद्र को 416 वोट मिले। पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट से सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू 2206 वोट से विजयी रहे। उन्हें 2792 वोट मिले, जबकि भाजपा के जेपीएस राठौर को 586 वोट मिले। वहीं लखीमपुर खीरी में सपा के शशांक यादव ने भाजपा के इतेंद्र वर्मा को 251 वोट से हरा दिया। शशांक यादव को 2216 वोट मिले, जबकि वर्मा 251 वोट ही पा सके। 
विज्ञापन


बसपा से छिनी सीट
रामपुर-बरेली सीट पर भले ही भाजपा हार गई लेकिन सही बात यह है कि विधान परिषद की यह सीट बसपा से छिन गई है। अब तक बसपा के केसर सिंह इस सीट से एमएलसी थे लेकिन इस चुनाव मेें बसपा लड़ने का साहस ही नहीं जुटा सकी। इस सीट पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन

 
आजम खां जिंदाबाद के नारे लगे
बरेली। मतगणना परिणाम आने के बाद सपा नेताओं ने जीते घनश्याम लोधी को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान रामपुर के सपा नेता भी मतगणना स्थल पर थे। सबने सिर्फ आजम खां जिंदाबाद के नारे लगाए। बरेली में पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव भी मतगणना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने भी लोधी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया वालों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा
संजय कम्यूनिटी हाल में मतगणना केंद्र के अंदर जाने के लिए प्रशासन ने मीडिया वालों को पास जारी किए थे लेकिन कवरेज के लिए पहुंचे मीडिया वालों को मतगणना स्थल के कैंपस में ही रहने दिया गया। मतगणना केंद्र के अंदर नहीं घुसने दिया गया। यहां तक कि लोधी को प्रमाणपत्र देने के दौरान भी मीडिया वालों के अंदर आने पर रोक रही।

वोटों के आंकड़े
कुल- 4243
पड़े - 4041
निरस्त - 170
वैध- 3871

किसको कितने वोट मिले 
घनश्याम लोधी (सपा)- 2285
पीपी सिंह पटेल (भाजपा)- 962
माधवी साहू (आईएमसी समर्थित)- 567
अन्य - 33
नोटा- 24

मेरी जीत सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की जीत है। रामपुर और बरेली के सभी कार्यकर्ताओं ने जीजान से चुनाव लड़वाया। उनके प्यार की बदौलत जीता हूं। विकास के मामले में दोनों जिलों में न पहले पक्षपात किया और न ही अब पक्षपात करूंगा। बरेली और रामपुर में समान रूप से कार्य कराए जाएंगे।

-घनश्याम लोधी, सपा के जीते प्रत्याशी

सपा ने सत्ता पक्ष के प्रभाव से जीत हासिल की। सपा के नेताओं ने खुलेआम वोटरों को डराया-धमकाया। प्रधानों को बर्खास्त कराने की धमकी दे दी गई थी। कई को जेल भिजवाने को चेताया गया। इस वजह से न चाहते हुए भी वोटरों ने सपा के पक्ष में मतदान किया। सही मायने में यह जीत सपा की नहीं बल्कि गुंडई की जीत है। -पीपी सिंह, भाजपा प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed