फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suspect arrested man forced

दबाव पड़ा तो गिरफ्तार किया संदिग्ध युवक

Tue, 08 Mar 2016 02:14 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 08 Mar 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज शर्मा के घर में घुसे दिल्ली के संदिग्ध युवक को पुलिस ने आखिर दबाव पड़ने पर गिरफ्तार कर लिया। मनोज ने संदिग्ध युवक को पकड़कर कालोन के गार्ड को सौंपा था और गार्ड उसे थाने ले गया। वहां से रविवार को उसे छोड़ दिया था। जब मनोज शर्मा ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की तो सोमवार को उसे फिर से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

रविवार की सुबह साढ़े 8.30 बजे 34, ग्रीन पार्क निवासी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज शर्मा और उनकी पत्नी घर पर ही थे। इस दौरान एक संदिग्ध युवक उनके मैनगेट से अंदर घुसकर घर की घंटी बजाने लगा। युवक के हाथ में एक बैग भी था। दरवाजे की तीन बार घंटी बजने पर मनोज शर्मा ने आकर दरवाजा खोला तो बैग हाथ में लिए लड़के को उन्होंने हड़काना शुरू कर दिया। फेरी के बहाने घर में घुसने की बात कहते ही उन्होंने युवक को दौड़ाकर पकड़ने के बाद कॉलोनी के गार्डों को सौंप दिया। गार्ड युवक के खिलाफ तहरीर देकर उसे पुलिस चौकी रुहेलखंड के पुलिस कर्मियों के हवाले कर गए। आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उसकी आईडी देखकर छोड़ दिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मोहम्मद उमर बताया। उसका कहना है कि दिलशाद कॉलोनी, थाना झिलमिल, दिल्ली का रहने वाला है। एक मार्च को वह यहां फेरी का काम करने के लिए अपने साथी परवेज, आबिद और नन्हें के साथ आया है। यहां जक्शन रोड पर चारों होटल में रहते हैं। कार्रवाई न होने से खफा मनोज शर्मा ने कॉलोनी के लोगों के साथ सोमवार को एसपी सिटी के मुलाकात की। एसपी सिटी के आदेश पर मोहम्मद उमर को फिर से चौकी बुलाकर उसके खिलाफ मुकदमा लिखकर गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि उमर अवैध तरीके से मनोज शर्मा के घर में घुसा है। उसके खिलाफ इसी धारा में मुकदमा लिखकर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा उसके बारे में दिल्ली के झिलमिल थाने से भी जानकारी कराई जा रही है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed