फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Screwdriver attack on elderly mother

बुजुर्ग मां पर किया पेचकस से हमला

Tue, 08 Mar 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 08 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Screwdriver attack on elderly mother
हमला - फोटो : लालसिंह
इंदिरा नगर में नशे में धुत संदिग्ध युवक ने फूड प्रोडक्ट के थोक के कारोबारी के घर में घुसकर सरेशाम कहर बरपा दिया। बदमाश ने उनकी 75 वर्ष की बुजुर्ग मां शांति भाटिया पेचकस से हमला करके जान लेने की कोशिश की। सास को बचाने आई बहू ने बहादुरी दिखाकर हमलावर से तमंचा छीन लिया। पति से भी आरोपी की काफी देर तक गुत्थम-गुत्था हुई। शोर-शराबा होने पर आए कॉलोनी वालों ने पहले आरोपी को पकड़कर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। शांति भाटिया आईसीयू में भर्ती है। देर रात उनका आपरेशन कराया गया। थाना प्रेमनगर के इंदिरा नगर इलाके में रहने वाले मनोज भाटिया का घर के नीचे की दुकान में ब्रेड और अमूल के प्रोडक्ट का थोक का कारोबार है। सोमवार को शाम करीब साढ़े छह बजे ब्रेड की गाड़ी आने पर मनोज और उनकी पत्नी इंदू भाटिया दुकान में माल उतरवा रहे थे। मनोज की बुजुर्ग मां शांति भाटिया कॉलोनी के मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद घर के मंदिर में जोत जला रही थीं। इस दौरान नशे में धुत युवक ने उन पर पेचकस से हमला करना शुरू कर दिया। पेंचकस से हमले में उनके दांत टूट गए और आंख के पास भी चोट आई। अचानक हमला होने से लहूलुहान हुईं शांति चीखती हुई जमीन पर गिरीं तो इंदू भाटिया दौड़कर घर पहुंच गईं। उन्होंने बदमाश को ललकारा तो उसने तमंचा निकाल लिया। इंदू ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश के हाथ से तमंचा छीनकर शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुनकर मनोज भाटिया भी घर आ गए। उन्होंने आकर देखा तो पत्नी से गुत्थम-गुत्था हो रही थी। बदमाश ने इंदू से सिर पर भी पेचकस से हमला करके जख्मी कर दिया था। मनोज ने युवक को पकड़कर शोर मचा दिया। इस पर कालोनी वालों की उनके घर पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में युवक अपना नाम आदित्य पाल सिंह बता रहा है। उसका कहना है कि वह शास्त्रीनगर का रहने वाला है। मारपीट के दौरान आदित्य को भी चोट लगी है। पुलिस ने उसका मेडिकल करा दिया है। उधर, शांति भाटिया की हालत नाजुक होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती क रा दिया गया है। उनके कई दांत टूट गए हैं। मुंह में भी काफी गहरे चक पेचकस से वार हुआ है। इसलिए देर रात में डॉक्टरों को उसका आपरेशन करना पड़ा।  
विज्ञापन


-युवक कारोबारी का पुराना परिचित बताया जा रहा है। अब तक जो बताया गया है उसके मुताबिक मनोज भाटिया के यहां हमलावर काम करता था। लेनदेन का आपस में कोई विवाद भी हो सकता है। इसके बाद भी जो तहरीर आएगी, उसके हिसाब से मुकदमा लिखकर जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी- आरके भारद्वाज, एसएसपी
विज्ञापन


बहू ने बहादुरी दिखाकर बचाई जान
बरेली। इंदू भाटिया की बहादुरी की कहानी पूरी कॉलोनी में चर्चा का विषय बना हुआ है। वह समय से नहीं पहुंचती तो हमलावर बुजुर्ग शांति भाटिया को मार डालता। इंदू के मुताबिक सास की चीख पुकार सुनकर वह जैसे ही दूसरी मंजिल पर घर पहुंची वह जमीन पर पड़ी थी। हमलावर उन पर पेचकस से हमला कर रहा था। उन्हें लगा कि कोई बाहर से मुझसे पहले आकर सास को उठा रहा है। बाद में उसी पल यह ख्याल आया कि उनके घर में यह आया कैसे। उसने हमलावर को आवाज दी तो उठकर उसने तमंचा निकालकर उनकी तरफ कर दिया। उसने हिम्मत करके उससे तमंचा छीन लिया। इसके बाद मनोज भी ऊपर आ गए। उन्होंने हमलावर को पकड़कर पिटाई की। इंदू ने बताया कि उन्होंने भी उसे पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं भी ब्रेड का काम करता था। मनोज को पहले से जानता हूं। वह हमारा माल पार करा देते थे। हमने भी उनका माल पार किया। 27 साल में काम नहीं है। वेरोजगार हूं, हफ्ता वसूली करने के लिए गया था- आदित्य पाल सिंह, आरोपी


मैं आदित्य पाल को जानता ही नहीं हूं। पहली बार उसे हमने देखा है। पता नहीं उसका मकसद क्या था। इसके साथ और भी लड़के हो सकते हैं। घर को चेक करने के बाद ही लूटपाट के बारे में कुछ बता पाएंगे- मनोज भाटिया, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed