{"_id":"56e476524f1c1bc77a8b458f","slug":"larger-bypass-trolley-car-entered-the-student-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा बाईपास पर ट्राली में घुसी कार, छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ा बाईपास पर ट्राली में घुसी कार, छात्र की मौत
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 13 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौज मस्ती करने निकले लड़कों की कार बड़ा बाईपास पर ट्रैक्टर ट्राली में जा
घुसी। जिससे कार में सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त जख्मी हो गए। हादसे की जानकारी पाकर अस्पताल पहुंचे परिवार वाले अस्पताल परिसर में ही विलाप करने लगे।
शहर के तीन लड़के कार से पीलीभीत बाईपास की तरफ टहलने निकले थे। उन्होंने फीनिक्स मॉल में पिक्चर देखी और फिर बड़ा बाईपास पर टहलने पहुंच गए। यहां अहलादपुर के पास उनकी कार ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। जिससे कार में सवार बारादरी इलाके के सम्राट अशोक नगर निवासी ट्रक चालक सतीश के 22 वर्षीय पुत्र मनोज कनौजिया की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त अभिषेक और एक अन्य युवक घायल हो गया। सतीश ने बताया कि साढे़ आठ बजे के समय उन्होंने मनोज को खाना खाने के लिए फोन किया था तो उसने कहा कि वह अपने दोस्त के साथ फीनिक्स मॉल में पिक्चर देख रहा है। सतीश ने बताया कि इसके बाद मनोज से संपर्क ही नहीं हो सका। सतीश ने बताया कि मनोज नैनीताल रोड स्थित निजी कॉलेज में जीटीआई कर रहा था। उसकी मौत की खबर पाकर अस्पताल पहुंचे परिवार वाले दहाडे़ मारकर रोने लगी।