फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Facebook lottery swindle , six nominated

फेसबुक पर लॉटरी के नाम पर ठगी, छह नामजद

Sat, 12 Mar 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 12 Mar 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
फाइक इन्कलेव के सिराज मुबारक को सात लाख रुपये की लॉटरी निकलने का लालच देकर करीब एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिराज मुबारक का आरोप है कि दो जून 2015 को उनके मोबाइल और फेसबुक एकाउंट पर सूचना मिली कि उन्होंने सात लाख रुपये का इनाम जीता है। यह सूचना उसे क्लेम एजेंट मिस्टर सीडाररेपिडस आईओबा, अमेरिका ने दी थी। उनका कहना था किवह इंश्योरेंश एजेंट पीटन जोरारडो डोनावल के निर्देशानुसार कार्य करे। डोनावल ने कहा कि कुछ धनराशि जमा होने के बाद लॉटरी की रकम मिल पाएगी। उसने डोनावल के कहने पर अगले ही दिन 32 हजार रुपये की धमराशि नूर मोहम्मद के खाते में जमा कर दी। इसके बाद आठ जून को 114450 रुपये उसने माइकल कुकी के खाते में जमा किए। 15 जून को उसने फिर से माइकल कुकी के खाते में ही 254500 रुपये जमा किए। 29 जून को उसने 224000 रुपये एसके ट्रेडिंग के खाते में और दस जुलाई को फिर से एसके ट्रेडिंग के खाते में ही 377500 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद धनराशि जमा न होने का बहाना करके लॉटरी निरस्त करने की बात कह दी। जबकि इससे पहले फेसबुक पर उसे लॉटरी का सर्टिफिकेट जारी कर दिया था। सिराज का कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों में दो अमेरिकी नागरिक के नाम भी शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed