फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delapir knife away in Mandi , eight injured

डेलापीर मंडी में चले चाकू, आठ घायल

Mon, 14 Mar 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 14 Mar 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
डेलापीर मंडी में आलू से भरे ट्रैक्टर ट्राली से बोलेरो टकरा गई। इसको लेकर किसान की पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत करने पहुंचे किसान के परिवार वालों पर बोलेरो वाले के एक दर्जन से अधिक साथी लाठी डंडे और चाकू लेकर टूट पड़े। मारपीट कर आठ लोगों को घायल कर दिया गया। एक ही हालत गंभीर होने पर एसआरएमएस भेजा गया है। 
विज्ञापन

बिथरीचैनपुर के गांव धारूपुर ठाकुरान निवासी किसान मंजूर अली रविवार देर रात ट्रैक्टर ट्राली में आलू भरकर डेलापीर स्थित सब्जी मंडी आए थे। ट्रैक्टर ट्राली आलू खाली करने को लाइन में लगा था। इसी दौरान साइड से एक अन्य बोलेरो वाला आ गया। उसकी बोलेरो ट्रैक्टर ट्राली से टच हो गई और शीशा टूट गया। इस पर बौखलाए बोलेरो वाले ने मंजूर की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। जानकारी होने पर मंजूर के परिवार वाले यहां पहुंच गए तो बोलेरो वाले ने भी अपने पक्ष के दर्जन भर लोग बुला लिए और शिकायत करने आए मंजूर के परिवार वालों पर हमला बोल दिया गया। हमले में मंजूर के अलावा मंसूर, आमिर, नासिर, राजपाल, रेहान रजा, आरिफ और मुस्तकीम अली आदि को चाकू, लाठी डंडों से प्रहार कर घायल कर दिया गया। मारपीट से मंडी में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस बोलेरो वाले के पक्ष के पांच लोगों को पकड़ लाई, जिसमें एक का नाम दुली बताय गया है। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया, जहां नासिर की हालत गंभीर देखते हुए उसे एसआरएमएस रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed