फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dbangon raided the woman 's house , five injured

दबंगों ने युवती के घर धावा बोला, पांच घायल

Sun, 13 Mar 2016 01:47 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 13 Mar 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
एक 20 वर्ष की युवती के घर घुसकर दबंगों ने युवती समेत परिवार के पांच सदस्यों को पीटा। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दबंग युवती पर रेप का केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। युवती, उसके पिता, मां व दो भाईयों पर दबंगों ने चाकू से हमला  किया है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। 
विज्ञापन

युवती के अनुसार, चार महीने पहले उसने पड़ोसी दबंगों के खिलाफ खुद का अपहरण कर बलात्कार करने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि युवती को दबंगों ने चार महीने अपने पास रखा, वह जीआरपी की मदद से अपने पिता के घर वापस आ सकी। मामले में इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। युवती के पिता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पड़ोसी दबंग उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। शुक्रवार को दबंगों ने हिंसक रूप अपनाते हुए सीधे घर पर हमला कर दिया। पिता का आरोप है कि पुलिस इस मामले की जांच में ढ़िलाई रही है, जिस कारण दबंगों का साहस बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed